scriptमहेंद्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म का नया पोस्टर रिलीज | MS Dhoni biopic first poster release | Patrika News

महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म का नया पोस्टर रिलीज

Published: Mar 09, 2016 11:32:00 pm

टीम इंडिया के वनडे और टी20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही
फिल्म ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।

Dhoni Biopic

Dhoni Biopic

नई दिल्ली। टीम इंडिया के वनडे और टी20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में धोनी का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत रेलवे स्टेशन के बेंच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे है। उनके सामने से ट्रेन गुजर रही है। सुशांत सफेद ड्रेस में नजर आ रहे है। पोस्टर में सुशांत लंबे बालों में नजर आ रहे है जिस तरह धोनी अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में नजर आते थे।

पोस्टर पर कुछ अंग्रेजी की लाइन भी लिखी गई है जिसका अर्थ है यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसे हम बहुत अच्छी तरह जानते है लेकिन उसके द्वारा तय किए गए सफर के बारे में हम नहीं जानते है। पोस्टर में धोनी के स्कूल के दिनों को दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म इस साल 2 सितंबर को रिलीज होगी।

फिल्म में धोनी का रोल निभा रहे सुशांत सिंह भी फिल्म के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। धोनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के निर्देशक नीरज पांडे हैं। जो इससे पहले भी कई सफल फिल्में दे चुके हैं। जिनमें स्पेशल 26, अ वेडनेस्डे और बेबी जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार अभिनेत्री कियारा आडवाणी निभा रही हैं। आपको बता दें कि कियारा ने बॉलीवुड में फिल्म फगली से डेब्यू किया था। अपने करियर की दुसरी फिल्म में इस तरह की भूमिका मिलने से वह काफी खुश हैं और उनका कहना है कि साक्षी का रोल मिलने से वह काफी उत्साहित हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो