scriptआधी रात को सलमान खान से मिलने पहुंचे धोनी,साथ में थी साक्षी | MS Dhoni, wife Sakshi meet Salman Khan at his Mumbai residence | Patrika News
Uncategorized

आधी रात को सलमान खान से मिलने पहुंचे धोनी,साथ में थी साक्षी

धोनी ने सलमान खान को मामा बनने पर बधाई दी। सलमान खान की बहन अर्पिता ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है।

Apr 12, 2016 / 07:06 pm

कमल राजपूत

Dhoni

Dhoni

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी सोमवार को बॉलीवुड स्टार सलमान खान से मिलने उनके घर पहुंचे। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी थी। जैसे ही धोनी की कार गैलेक्सी अपार्टमेंट के गेट पर रूकी,सलमान खान ने बाहर आकर उनका स्वागत किया। धोनी और साक्षी के साथ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णिमा भी थी। धोनी के अचानक सलमान से मिलने की वजह पता नहीं चल पाई।



कहा जा रहा है कि सलमान ने मामा बनने की खुशी में पार्टी दी थी। सलमान ने पार्टी में कुछ खास लोगों को बुलाया था। इनमें धोनी भी शामिल थे। धोनी ने सलमान खान को मामा बनने पर बधाई दी। सलमान खान की बहन अर्पिता ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। उसका नाम आहिल रखा गया है। नन्हें मेहमान के आगमन से सलमान का परिवार काफी खुश है। तब से ही सलमान खान के घर बड़ी हस्तियों का आना जाना लगा हुआ है।



जब धोनी सलमान खान के घर पहुंचे तब उन्होंने काली टी शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। साक्षी भी ब्लैक ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही थी। धोनी के अचानक सलमान खान के घर पहुंचने से उनके प्रशंसकों के अलावा अपार्टमेंट के लोग भी हैरान रह गए। धोनी यहां रात 4 बजे तक रूके। धोनी आईपीएल की नई टीम फिलहाल पुणे जायंट्स की ओर से खेल रहे हैं। हाल ही में अंबानी की ओर से दी गई पार्टी में धोनी की सलमान खान से मुलाकात हुई थी।

Home / Uncategorized / आधी रात को सलमान खान से मिलने पहुंचे धोनी,साथ में थी साक्षी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो