scriptमुंबई ने आसानी से जीता मैच, रायुडु ने खेली शानदार पारी | Mumbai indians beats Delhi delhi daredevils | Patrika News

मुंबई ने आसानी से जीता मैच, रायुडु ने खेली शानदार पारी

Published: May 06, 2015 01:04:00 am

मुंबई
इंडियंस ने आईपीएल-8 के मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को पांच विकेट से पराजित
किया

ipl

ipl

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-8 के मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को पांच विकेट से पराजित किया। मुंबई ने 153 रन का लक्ष्य 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मुंबई की ओर से अंबाति रायुडु ने 40 गेंदों पर 49 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। रायुडु को अंत तक साथ निभाने वाले पोलार्ड 26 रन पर नाबाद रहे। उन्होंने 14 गेंदों की पारी में तीन छक्के लगाए।

इससे पहले दिल्ली की ओर से युवराज सिंह ने 44 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और दो छक्के लगाए थे। युवराज (56) और डुमिनी (28) की पारियों की मदद से दिल्ली ने मुंबई के सामने 153 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था। वहीं मुंबई टीम की ओर से लासित मलिंगा और हरभजन सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो