script

आस्ट्रेलियाई कंपनी ने धोनी के साथ की 20 करोड़ की हेराफरी

Published: Jul 14, 2016 11:58:00 pm

स्पोर्टिंग गियर और इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी स्पार्टन ने धोनी के साथ तीन साल के लिए 13 करोड़ रुपए की स्पॉन्सरशिप डील की थी

MS Dhoni

MS Dhoni

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सीमित ओवर के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट के अलावा विज्ञापन की दुनिया में चर्चित चेहरा है। धोनी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है। लेकिन एक आस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स कपंनी द्वारा धोनी के साथ 20 करोड़ रुपए की हेराफेरी करने का मामला सामना आया है।

धोनी को होनी थी 20 करोड़ की आमदनी
सूत्रों के अनुसार आस्ट्रेलिया के स्पोर्टन स्पोर्ट्स कपंनी ने धोनी के साथ तीन साल पहले करार किया था। स्पोर्टन स्पोर्ट्स ने धोनी के साथ 13 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रायोजन करार किया था। इसके अलावा बल्ले का करार भी तय हुआ था। कुल मिलाकर प्रायोजन और बल्ले से धोनी को कुल 20 करोड़ से ज्यादा की आमदनी होने वाली थी। लेकिन यह आस्ट्रेलियाई कपंनी अपनी करार की शर्तो का पूरा करने में असफल रही।

दिसंबर 2013 में हुई थी डील
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्पोर्टिंग गियर और इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी स्पार्टन ने धोनी के साथ तीन साल के लिए 13 करोड़ रुपए की स्पॉन्सरशिप डील की थी। वहीं, धोनी के बैट पर कंपनी के लोगो के रॉयल्टी क्लॉज को शामिल कर दें तो टोटल डील 20 करोड़ रुपए की होती है। यह डील दिसंबर 2013 में हुई थी।

लीगल एक्शन के बारे में सोच रही धोनी की मैनेजमेंट कंपनी
धोनी की मैनेजमेंट कंपनी रिती स्पोर्ट्स के सूत्रों के मुताबिक, स्पार्टन ने 2013 से मार्च 2016 के बीच डील के 20 करोड़ रुपए में से सिर्फ चार इंस्टॉलमेंट्स ही दीं। ये साफ नहीं है कि ये इंस्टॉलमेंट्स कितने रुपए की थीं। रिती स्पोर्ट्स के चीफ अरुण पांडे ने बताया कि स्पार्टन के साथ सब कुछ ठीक नहीं है। हम जल्द ही विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे। कहा ये भ्भी जा रहा है कि धोनी की मैनेजमेंट कंपनी अब स्पार्टन के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की सोच रही है।

स्पार्टन को कई बड़े खिलाड़ी करते हैं एंडोर्स

बता दें धोनी के अलावा सर विव रिचर्ड्स, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क, वेस्ट इंडीज के बैट्समैन क्रिस गेल, इंग्लैंड के क्रिकेटर इयॉन मॉर्गन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बॉलर मिचेल जॉनसन, जो बर्न्स और गुरिंदर संधू भी स्पार्टन के ब्रांड एंबेसडर हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो