script

पैसों के मामले में इस क्लब के आगे कहीं नहीं टिकता आईपीएल

Published: May 22, 2015 07:51:00 am

 फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) अपने खिलाडियों को कहीं अधिक वेतन का भुगतान करता है

IPL

IPL

लंदन। आईपीएल को बेशुमार दौलत से भरपूर लीग माना जाता है जिसमें खेलने के लिए दुनिया के तमाम क्रिकेटर तैयार रहते हैं। लेकिन इस साल ग्लोबल स्पोर्ट सर्वे की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) अपने खिलाडियों को विश्व में अन्य खेलों की तुलना में कहीं अधिक वेतन का भुगतान करता है।

पीएसजी अपने प्रथम श्रेणी के खिलाडियों को औसतन 50 लाख पाउंड से ज्यादा का सालाना भुगतान कर रही है। सर्वे में केवल खिलाडियों की खेल से हुई आय को शामिल किया गया है इसमें उनकी अन्य व्यवसायिक आय को शामिल नहीं किया गया है। यह सर्वे सात खेलों फुटबॉल, बेसबॉल, बास्केटबॉल, अमरीकन फुटबॉल, क्रिकेट, आईस हॉकी और ऑस्ट्रेलियाई रूल्स फुटबॉल के संदर्भ में किया गया है।

इसमें 13 देशों की 17 लीग की कुल 333 टीमें शामिल हैं। अमरीकन बास्केटबॉल चैम्पियनशिप एनबीए वरीयता सूची में सर्वाधिक भुगतान करने वाली लीग है।

सर्वाधिक आय अर्जित करने वाली 10 टीम
क्लब- राशि – (पाउंड में)
1. पेरिस सेंट जर्मेन 5298693
2. रियाल मैड्रिड 5040520
3. मैनचेस्टर सिटी 501512
4. बार्सिलोना 4715116
5. लॉस एंजेलिस डाजर्स 4679937
6. मैनचेस्टर यूनाइटेड 4679377
7. बायर्न म्यूनिख 4468643
8. चेल्सी 4353056
9. न्यूयार्क यांकीस 4263577
10. आर्सेनल 4054066

ट्रेंडिंग वीडियो