scriptआर जे को स्टोक्स और उनकी मां का मजाक उड़ाना पड़ा भारी | Radio Jockey's of Newzealand suspended over Ben stokes prank | Patrika News

आर जे को स्टोक्स और उनकी मां का मजाक उड़ाना पड़ा भारी

Published: Apr 07, 2016 09:23:00 pm

जब स्टोक्स की मां को यह पता चला कि उनकी बात लाइव हो रही थी, तो उन्होंने
इन दोनों आरजे की शिकायत चैनल के मालिक से कर दी।

Ben Stokes

Ben Stokes

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के एक रेडियो चैनल के आरजे जेरेमी वेल्स और मैट हीथ को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स और उनकी मां मजाक उड़ाना भारी पड़ गया है। जेरेमी वेल्स और मैट कीथ को उनकी इस हरकत के लिए कंपनी ने संस्पेंड कर दिया। बेन स्टोक्स की मां ने इन दोनों आर जे की शिकायत की थी।

आर जे ने क्या मजाक बनाया था ?
3 अप्रेल को वर्ल्ड टी 20 फाइनल मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की हार के बाद से ही न्यूजीलैंड के एक रेडियो चैनल के आरजे जेरेमी वेल्स और मैट हीथ न्यूजीलैंड में जन्मे स्टोक्स का मजाक उड़ा रहे थे। रेडिया पर अपने बेटे का मजाक उड़ते सुनकर स्टोक्स की मां ने फोन करके इस पर शिकायत की। स्टोक्स की मां ने फोन पर यह भी पूछा कि क्या उनकी सारी बातें ऑफ एयर हो रही हैं। इस पर आरजे ने झूठ बोलते हुए कहा कि हां, यह ऑफ एयर है, जबकि हकीकत में उनकी बातचीत लाइव चल रही थी।

जब स्टोक्स की मां को यह पता चला कि उनकी बात लाइव हो रही थी, तो उन्होंने इन दोनों आरजे की शिकायत चैनल के मालिक से कर दी। इसके बाद दोनों आरजे को सस्पेंड कर दिया गया। स्टोक्स की मां ने बताया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि जो लोग मेरे बेटे का मजाक बना रहे है, वो लोग ये जानते थे कि स्टोक्स का जन्म और परवरिश न्यूजीलैंड में हुई है।

यह हुआ था फाइनल के अंतिम ओवर में
टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड की टीम लगभग जीत चुकी थी। वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में 19 रन चाहिए थे और सामने गेंदबाज बेन स्टोक्स थे। इंग्लिश कैप्टन मॉर्गन ने स्टोक्स को गेंद थमाई और सामने थे बैट्समैन कार्लोस ब्रेथवेट। ब्रेथवेट ने सबको चौंकाते हुए लगातार 4 गेंदों पर 4 छक्के जड़कर इंग्लैंड से वर्ल्ड कप छीन लिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो