scriptराहुल द्रविड आईसीसी की नव नियुक्त भ्रष्टाचार रोधी निगरानी ग्रुप में शामिल | Rahul Dravid in ICCs Anti Corruption oversight group | Patrika News

राहुल द्रविड आईसीसी की नव नियुक्त भ्रष्टाचार रोधी निगरानी ग्रुप में शामिल

Published: Feb 06, 2016 12:37:00 am

अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड को एक नई जिम्मेदारी मिल गई है। द्रविड को
आईसीसी की नव नियुक्त भ्रष्टाचार रोधी निगरानी ग्रुप में शामिल किया गया
है।

Rahul Dravid

Rahul Dravid

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारत के अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड को एक नई जिम्मेदारी मिल गई है। द्रविड को आईसीसी की नव नियुक्त भ्रष्टाचार रोधी निगरानी ग्रुप में शामिल किया गया है। उन्हें चयन आईसीसी की इंटीग्रीटी वर्किंग पार्टी की सिफारिशों के बाद किया गया।

आईसीसी की ओर से जानकारी दी गई कि निगरानी ग्रुप में कार्यकारी समिति के चेयरमैन शामिल होंगे। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़, कानून विशेषज्ञ लुई वेस्टन और स्वतंत्र भ्रष्टाचार रोधी सलाहकार जॉन एबोट (इंटीग्रीटी वर्किंग पार्टी के चेयरमैन) भी शामिल हैं। भ्रष्टाचार रोधी इकाई के चेयरमैन सर रोनी फ्लानागन और आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन भी ग्रुप के पदेन सदस्य होंगे।

पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड इस समय भारत के अंडर-19 टीम के साथ बांग्लादेश में है। जहां भारत की अंडर-19 विश्वकप में उनकी निगरानी में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो