script

राजस्थान के नाथू सिंह का कमाल, पहले ही मैच में चटकाए 6 विकेट

Published: Aug 24, 2016 04:26:00 pm

नाथू सिंह गुलाबी गेंद से पहली बार खेले जा रहे दलीप ट्राफी में पांच या उससे अधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। नाथू सिंह ने अपने करियर के सबसे शानदार और यादगार प्रदर्शन में इंडिया ग्रीन के बल्लेबाजों को परेशान रखा।

Nathu singh

Nathu singh

निखिल शर्मा
ग्रेटर नोएडा। राजस्थान के 20 साल के नाथू सिंह ने यहां खेले जा रहे दलीप ट्राफी मुकाबले में अपने डेब्यू मुकाबले में ही 6 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया है। नाथू सिंह गुलाबी गेंद से पहली बार खेले जा रहे दलीप ट्राफी में पांच या उससे अधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

बल्लेबाजों को जमकर किया परेशान
नाथू सिंह ने अपने करियर के सबसे शानदार और यादगार प्रदर्शन में इंडिया ग्रीन के बल्लेबाजों को परेशान रखा। अपनी इ​न स्विंग, यॉर्कर और शार्ट पिच गेंदों का बल्लेबाजों के पास कोई भी जवाब नहीं था। जयपुर के नाथू सिंह ने राबिन उथप्पा, जलज सक्सेना, रजत पालीवाल, सौरभ तिवारी, अशोक डिंडा और प्रज्ञान ओझाको अपना शिकार बनाया।

इतिहास में कराया नाम दर्ज
भारत के इतिहास में पहली बार गुलाबी गेंद से दलीप ट्राफी डे—नाइट मैच कराया जा रहा है। ऐसे में नाथू सिंह ने अपने दलीप ट्राफी करियर की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया। इससे नाथू दलीप ट्राफी के इस नए फार्मेट में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। यही नहीं दलीप ट्राफी में डेब्यू करने वाले गेंदबाज के पहली ही गेंद पर विकेट लेने में भी नाथू ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। नाथू ने 12़4 ओवर में 53 रन देकर छह विकेट लिए।

इंडिया ग्रीन पर रेड की बढ़त
नाथू सिंह के जबरदस्त प्रदर्शन की ही बदौलत युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन पार 10 रनों की बढ़त बनाई। इंडिया रेड 161 रन पर आलाउट हो गई थी जिसमें अभिनव मुकुंद ने 77 रन की पारी खेली। जबकि इंडिया ग्रीन की ओर से संदीप शर्मा ने 4 और प्रज्ञान ओझा ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में इंडिया ग्रीन 151 रन पर आलआउट हो गई। इसमें नाथू ने छह विकेट लिए।

ट्रेंडिंग वीडियो