scriptविदर्भ के खिलाफ 140 रन पर  ढेर राजस्थान | ranji round up- first day of ranji matches | Patrika News

विदर्भ के खिलाफ 140 रन पर  ढेर राजस्थान

Published: Dec 07, 2016 08:04:00 pm

विदर्भ के खिलाफ यहां खेले जा रहे रणजी ट्राफी मुकाबले में बुधवार को
राजस्थान की टीम 140 रन पर ढेर हो गई। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक
विदर्भ ने बिना कोई विकेट गंवाए 14 रन बना लिए।

Ranji Trophy league match

Ranji Trophy league match

ग्रेटर नोएडा। विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। गेंदबाजों के अनुकूल माहौल में विदर्भ के तेज गेंदबाजों ने राजस्थान पर कहर बरपा दिया। राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज 30 से अधिक रन का स्कोर खड़ा नहीं कर सका। राजस्थान की ओर से ओपनर मनेंद्र सिंह ने 27 रन बनाए। विदर्भ की ओर से आदित्य सरवाते ने 3, श्रीकांत, रजनीश और ललित ने 3—3 विकेट चटकाए। दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ की ओर से ओपनर संजय 4 और फैज फजल 9 रन बनाकर नाबाद है।

मप्र के सामने बंगाल ने बनाए 4 विकेट पर 185 रन
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के खिलाफ बंगाल की टीम ने रणजी ट्राफी मुकाबले के पहले दिन 4 विकेट पर 185 रन बना दिए थे। अभिमन्यु 68 और श्रीवत्स गोस्वामी 52 रन बनाकर नाबाद है। खराब रोशनी की वजह से पहले दिन 60 ओवरों का ही खेल हो सका। मध्यप्रदेश की ओर से चंद्रकांत शकूरे ने 2 विकेट चटकाए।

छग ने बनाए 217 रन
ग्वालियर। छत्तीसगढ़ ने यहां खेले जा रहे रणजी ट्राफी मुकाबले के पहले दिन जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने तक 217 रन बना लिए हैं। अमनदीप ने 106 रन की पारी खेली। जम्मू एंड कश्मीर की ओर से समीउल्लाह बेग ने 4 विकेट चटकाए। उमर अजीज और आमिर अजीज को 1—1 विकेट मिला।

ट्रेंडिंग वीडियो