scriptरोहित शर्मा ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, जल्द करेंगे शादी | Rohit Sharma engaged to his lady love | Patrika News
Uncategorized

रोहित शर्मा ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, जल्द करेंगे शादी

सुरेश रैना के बाद अब क्रिकेटर रोहित शर्मा भी चखेंगे शादी का लड्डू, गर्लफ्रेंड से की सगाई

May 03, 2015 / 02:38 pm

अमनप्रीत कौर

rohit sharma

rohit sharma

मुंबई। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह से सगाई कर ली है। यह खबर खुद रोहित ने अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर की और साथ ही उन्होंने अपनी मंगेतर के साथ फोटो भी अपलोड की है। रोहित ने 28 अप्रेल को अपने जन्मदिन से दो दिन पहले मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में रितिका को प्रपोज किया और वहां मौजूद तमाम लोगों के सामाने अंगूठी पहना दी।

https://twitter.com/ritssajdeh


रोहित ने रविवार को ट्वीट किया, “अच्छे दोस्त से एक-दूसरे का हमसफर बनने से अच्छा क्या हो सकता है।” गौरतलब है कि रोहित और रितिका एक दूसरे को 6 साल से जानते हैं। मुंबई की रहने वाली 28 वर्षीय रितिका पेशे से स्पोट्र्स मैनेजर हैं और रोहित से जुड़े हर मैच पर ध्यान देती हैं। खबरों के मुताबिक रोहित ने बेहद फिल्मी अंदाज में अपने लेडी लव को प्रपोज किया। यह वही क्लब है जहां से 11 साल की उम्र में रोहित ने क्रिकेट खेलना सीखा था, लिहाजा उनकी जिंदगी के इस बड़े दिन के लिए इससे अच्छी जगह क्या हो सकती थी।

Home / Uncategorized / रोहित शर्मा ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, जल्द करेंगे शादी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो