script

सामने आई धोनी की बेटी की पहली फोटो , साक्षी ने किया ट्वीट 

Published: Mar 04, 2015 11:13:00 am

साक्षी ने यह फोटो सोशल मीडिया साइट टि्वटर पर जारी की है

sakshi dhoni

sakshi dhoni

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपनी नवजात बेटी जिवा की फोटो जारी की है। साक्षी ने यह फोटो सोशल मीडिया साइट टि्वटर पर जारी की है।

इस फोटो में हालांकि जिवा की तस्वीर नहीं दिख रही है और वह अपनी मां के हाथ पर हाथ रखे हुए हैं। जिवा की यह पहली फोटो है जो जारी की गई है। ट्वीट में साक्षी ने लिखा कि,”अत्यधिक खुशी।”

साक्षी ने जिबा को छह फरवरी को गुड़गांव के एक अस्पताल में जन्म दिया था। हालांकि धोनी अभी तक अपनी बेटी को देख नहीं पाए हैं। वे इस समय ऑस्ट्रेलिया में है और टीम इंडिया को एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनाने के मिशन पर है।

ट्रेंडिंग वीडियो