scriptआईपीएल 8 : धोनी को खेलते देखने मैदान पर पहुंचे “धोनी” | Sushant Singh Rajput visit stadium to watch MS Dhoni's play | Patrika News

आईपीएल 8 : धोनी को खेलते देखने मैदान पर पहुंचे “धोनी”

Published: Apr 19, 2015 09:02:00 am

महेंद्र
सिंह धोनी के जीवन पर बन रही है फिल्म एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी

MS Dhoni

MS Dhoni

मुंबई। आईपीएल 8 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने जब शुक्रवार को टीम को मुंबई इंडियंस पर जीत दिलाई तब मैदान में मौजूद फैन्स में उनके एक खास प्रशंसक भी मौजूद थे। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत धोनी का खेल देखने मैदान पर पहुंचे थे। गौरतलब है कि सुशांत धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म “एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी” में धोनी का किरदार निभा रहे हैं।

काई पो चे और डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्षी जैसी फिल्मों से बॉलीवुड और अपने फैन्स के दिलों पर छाप छोड़ चुके सुशांत अब धोनी की बायोपिक पर लग गए हैं। धोनी और उनसे जुड़ी फैन्स की उम्मीदों के साथ पर्दे पर न्याय करने की जिम्मेदारी को बखूबी समझते हुए सुशांत इस फिल्म के लिए अपना होमवर्क अच्छे से कर रहे हैं। इस बात का सबूत तब मिला जब शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान सुशांत को धोनी का गेम पर गौर करते देखा गया।

वीआईपी स्टैंड्स में बैठे सुशांत लंबे बालों की वजह से कुछ कुछ माही जैसे दिख रहे थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों धोनी की पत्नी साक्षी ने टि्वटर पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था। इसमें सुशांत धोनी की नंबर 7 वाली लकी टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। खबर है कि फिल्म में आलिया भट्ट साक्षी का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं और यह इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो