scriptTeam India ने देखी शराब फैक्ट्री, खेला बीच वॉलीबॉल | Team India visits vineyard and play beach volleyball | Patrika News

Team India ने देखी शराब फैक्ट्री, खेला बीच वॉलीबॉल

Published: Mar 05, 2015 12:08:00 pm

भारतीय खिलाडियों ने अंगूरों से शराब बनाने का काम देखा और उसके बाद बीच पर गए

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय क्रिकेट टीम अन्य खेलों का भी भरपूर लुत्फ उठा रही है। वेस्ट इंडीज से मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी पर्थ के समुद्र किनारे बीच वॉलीबॉल खेलने निकल गए। भारतीय टीम के सभी खिलाडियों ने दो टीमें बनाई और वॉलीबॉल खेला। टीम डिनर के बाद भारतीय खिलाडियों ने अंगूरों से शराब बनाने का काम देखा और उसके बाद बीच पर गए।

पर्थ से 250 किलोमीटर दूर धोनी एंड कंपनी ने सोमवार को अराविना वाइनयार्ड का दौरा किया। यहां पर खिलाडियों ने अंगूरों से शराब बनाए जाने की अलग-अलग प्रकियाओं की जानकारी ली। बीच पर भारतीय खिलाडियों ने पहले फुटबॉल का लुत्फ उठाया इसके बाद बीच वॉलीबॉल खेला। टीम इंडिया ने वहीं पर अपना लंच भी लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ट्रेकिग, फिशिंग जैसी गतिविधियों का मजा ले चुके हैं। भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी नेट प्रेक्टिस के बजाय अन्य गतिविधियों की पैरवी करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि, रोज अभ्यास के बजाय अभ्यास के दो दिन काफी होते हैं। क्रिकेट से आराम लेकर अन्य चीजों पर ध्यान देने से खिलाडियों को फायदा होता है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो