scriptमहज 7.5 रुपए में वरुण-रागिनी ने रचाई शादी, 4 फरवरी को फिर करेंगे चर्च में शादी | Varun Aaron Marries Childhood Friend at Jamshedpur Court | Patrika News

महज 7.5 रुपए में वरुण-रागिनी ने रचाई शादी, 4 फरवरी को फिर करेंगे चर्च में शादी

Published: Feb 02, 2016 02:30:00 pm

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरुण एरॉन ने अपने बचपन की दोस्त रागिनी सिंह (26) से साथ कोर्ज मैरिज कर ली है

Varun Aaron

Varun Aaron

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरुण एरॉन ने अपने बचपन की दोस्त रागिनी सिंह (26) से साथ कोर्ज मैरिज कर ली है। रागिनी की मां सुचित्रा सिंह ने रजिस्ट्री ऑफिस में लड्डू बांटकर शादी की खुशियां मनाई। इस मौके पर वर-वधू दोनों पक्ष के लोग पहुंचे। वरुण और रागिनी ने जमशेदपुर कोर्ट में महज साढ़े सात रुपए में शादी कर ली। किसी सेलिब्रिटी की इतनी सिंपल शादी कम ही देखने को मिलती है। शादी का आवेदन देने में वरुण के ढाई रुपए लगे जबकि पांच रुपए का शुल्क कोर्ट में लगा। दोनों 4 फरवरी को सेंट मैरी चर्च में पारंपरिक तरीके से शादी के बंधन में बंधेंगे। रिसेप्शन पार्टी में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, हरभजन सिंह समेत अन्य दिग्गज क्रिकेटर पहुंच सकते हैं।

बचपन के फ्रेंड हैं वरुण और रागिनी
रिपोट्र्स के अनुसार रागिनी और वरुण बचपन के दोस्त हैं। दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे। रागिनी की फैमिली जमशेदपुर में ही रहती है। वरुण का ननिहाल भी यहीं है।

सिंपल शादी
वरुण ने रागिनी के साथ कोर्ट मैरिज की। वरुण और रागिनी की शादी को लेकर रजिस्ट्री ऑफिस में खूब गहमागहमी रही। दोनों ठीक सवा दस बजे अपने परिजनों और मित्रों के साथ रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गए थे। उनके लॉयर हर्ष पांडेय ने विवाह की कागजी प्रक्रिया शुरू की। इस बीच सूचना पाकर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी वहां पहुंच गए।

ये तीन बने गवाह
सर्किट हाउस एरिया 12 नंबर बंगलो निवासी वरुण एरॉन और केजर बंगलो कदमा निवासी रागिनी की ओर से नियमानुसार तीन गवाह पेश हुए। इनमें मेफेयर अपार्टमेंट सोनारी निवासी जया गांधी, पुनसा रोड केजर बंगला निवासी सुचित्रा सिंह और सर्किट हाउस एरिया 16 नंबर बंगला निवासी नितुलिका शामिल हैं। करीब आधे घंटे में प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान कार्यालय कर्मियों ने भी वर-वधू के साथ फोटो खिंचवाई।

धारा 5 में निबंधन कराया
जिला अवर निबंधक सह विशेष विवाह पदाधिकारी ने आवेदन के आलोक में विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा 5 (नई शादी) के अंतर्गत इन दोनों की शादी का निबंधन किया। इन्होंने 22 दिसंबर को शादी के लिए आवेदन जमा किया था। नियमानुसार आवेदन के 30 दिन बाद और 90 दिन तक कभी भी शादी निबंधित कराई जा सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो