scriptदिग्गजों ने उठाए सवाल, क्या कोच पद पर खरे उतरेंगे रवि शास्त्री? | Veterans cricketers question raised, will coach Ravi Shastri meet? | Patrika News
Uncategorized

दिग्गजों ने उठाए सवाल, क्या कोच पद पर खरे उतरेंगे रवि शास्त्री?

करीब एक महीने से भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है, लेकिन अब एक नया सवाल चर्चा में है। क्या रवि शास्त्री कोच पद पर खरे उतरेंगे?

Jul 13, 2017 / 11:12 am

ललित fulara

Ravi Shastri

Ravi Shastri

नई दिल्ली। करीब एक महीने से भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है, लेकिन अब एक नया सवाल चर्चा में है। क्या रवि शास्त्री कोच पद पर खरे उतरेंगे? कुंबले के कार्यकाल की सफलताओं के पैमाने पर अब शास्त्री को परखा जाएगा। जाहिर है इसमें वे सवाल भी शामिल होंगे, जो कुंबले ने अपने इस्तीफे के दौरान और फिर उसके बाद कई दिग्गज क्रिकेटरों ने उठाए हैं। 

सवाल-1: क्या शास्त्री लगाएंगे खिलाडिय़ों पर लगाम?
सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ी पार्टी करते देखे जाते हैं। खिलाडिय़ों का कहना है कि इससे दिमाग तरोताजा रहता है। वे प्रैक्टिस पर पूरा ध्यान दे पाते हैं। 

कुंबले का नजरिया: हालात के मुताबिक रणनीति। व्यक्तिगत प्रदर्शन की बजाय टीम के प्रदर्शन को मानते थे अहम। 
शास्त्री की सोच: खिलाड़ी अगर रक्षात्मक तरीके से खेलेगा तो पहले ही दबाव में होगा। इसलिए खुलकर खेलना चाहिए। 

ravi shastri के लिए चित्र परिणाम

सवाल-2: हावी होकर खेलेगी भारतीय टीम?
टीम की रणनीति पर कोच और कप्तान की सोच का असर होता है। बीते दिनों में कप्तान और कोच के बीच संतुलन के कारण टीम की रणनीति में कई अहम बदलाव दिखे।

कुंबले का नजरिया: हालात के मुताबिक रणनीति। व्यक्तिगत प्रदर्शन की बजाय टीम के प्रदर्शन को मानते थे अहम। 
शास्त्री की सोच: खिलाड़ी अगर रक्षात्मक तरीके से खेलेगा तो पहले ही दबाव में होगा। इसलिए खुलकर खेलना चाहिए। 

ravi shastri के लिए चित्र परिणाम

सवाल-3: कोहली से दोस्ती का कितना फायदा?
विराट कोहली से दोस्ती शास्त्री के लिए सकारात्मक है, लेकिन अगर नतीजे खराब रहे तो यह उनके लिए फांस भी बन सकती है। हालांकि कप्तान के साथ कोई भी रणनीति बनाने में आसानी रहेगी। 

कुंबले का नजरिया: अनिल के साथ यह परेशानी थी कि खिलाड़ी उन्हें दोस्त नहीं बल्कि हेडमास्टर समझ रहे थे।
शास्त्री की सोच: शास्त्री के कोच बनने से टीम के बाकी खिलाड़ी रिलैक्स महसूस करेंगे और दोस्ताना माहौल रहेगा।

सवाल-4: पाबंदियां नहीं लगाते हैं पूर्व डायरेक्टर
खिलाडिय़ों और कोच के बीच अनुशासन और रणनीतिक मुद्दों को लेकर दबाव रहता है। ऐसे में कई बार टीम के अन्य सदस्यों या कैप्टन से विवाद आम होता है। 

Home / Uncategorized / दिग्गजों ने उठाए सवाल, क्या कोच पद पर खरे उतरेंगे रवि शास्त्री?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो