script

खेल के ‘विराट’ पुरस्कार के लिए BCCI ने की कोहली के नाम की सिफारिश

Published: May 03, 2016 03:21:00 pm

BCCI ने प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान विराट कोहली की सिफारिश की

virat kohli ajinkya rahane

virat kohli ajinkya rahane

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान विराट कोहली की सिफारिश की। यह खेल जगत में देश का सबसे बड़ा पुरस्कार है। इसके साथ ही बोर्ड ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए अजिंक्य रहाणे के नाम की सिफारिश की है।

BCCI ने चार साल बाद किसी क्रिकेटर का नाम राजीव गांधी अवॉर्ड के लिए भेजा है। इससे पहले 2012 में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम की सिफारिश की थी, लेकिन लंदन ओलंपिक के पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और निशानेबाज विजय कुमार को इस पुरस्कार से नवाजा गया था। द्रविड़ को वैसे अगले वर्ष (2013 में) देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया था।

खेल मंत्रालय के अधिकारी ने कहा-हमें बीसीसीआई से सिफारिशें प्राप्त हो गई है, अब इन नामों को अवॉर्ड्‍स चयन समिति को भेजा जाएगा। कोहली को देश के शीर्ष खेल पुरस्कार के लिए निशानेबाज जीतू राई, गोल्फर अनिर्बान लहरी, स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल तथा एथलीट टिंटू लुका की चुनौती का सामना करना होगा।

सचिन, धोनी हो चुके हैं इस पुरस्कार से सम्मानित
अगर ऐसा होता है तो विराट कोहली राजीव गांधी खेल रत्न प्राप्त करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (1997-98) और महेन्द्र सिंह धोनी (2007-08) हो राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुक है। वहीं कोहली को 2013 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया था।

खेल रत्न के साथ एक प्रशस्ति पत्र और 7.5 लाख रुपए का नगद इनाम दिया जाता है, जबकि अर्जुन पुरस्कार पाने वाले को 5 लाख रुपए और एक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है। फिलहाल विराट कोहली आईपीएल में बेंगलोर टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो