script

Indian Army के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सहवाग ने किया ये Tweet

Published: Sep 29, 2016 11:56:00 pm

पाक आतंकियों को सबक सिखाने के लिए किए गए गुप्त ऑपरेशन ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की सफलता के लिए सहवाग ने भारतीय सेना को बधाई दी है

Sehwag

Sehwag

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट पर जमकर हल्ला बोल रहे है। किसी को जन्मदिन विश करना हो या किसी को सबक सिखाना हो सहवाग का अंदाज बिल्कुल अलग है। आजकल सहवाग का हर ट्वीट वायरल हो रहा है। सहवाग ने गुरुवार को भारतीय सेना को लेकर भी एक ट्वीट किया है।

पाक आतंकियों को सबक सिखाने के लिए बुधवार देर रात किए गए गुप्त ऑपरेशन ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की सफलता के लिए सहवाग ने भारतीय सेना को ट्विटर पर बधाई दी है। सहवाग ने अपने ट्वीट में भारतीय सैनिकों को हौसला बढ़ाते हुए लिखा, भारतीय सेना को मेरा सलाम, आपने बहुत अच्छा खेला, जय हिंद।

https://twitter.com/hashtag/SurgicalStrike?src=hash



गौर हो 18 सितंबर को जम्मू और कशमीर के उरी में आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने बुधवार रात को एक गुप्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए पाक आतंकी को करारा जवाब दिया था। सूत्रों के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक नाम के इस गुप्त ऑपरेशन में भारतीय सेना आतंकियों सात ठिकानों को नष्ट करते करीब 40 आतंकियों मार गिराया।

इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल रनवीर सिंह ने कहा कि भारत ने बहुत ही पुख्ता जानकारी के बाद लाइन ऑफ कंट्रोल के पार आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर उसे नष्ट किया। भारत के इस सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी विदेश मंत्रालय के एक प्रेस कॉन्फेंस में दी गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन लेफ्टिनेंट रनवीर सिंह ने संबोधित किया।

भारतीय सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी देते हुए डीजीएमओ ने कहा, भारत को पुख्ता जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकवादी लाइन ऑफ कंट्रोल के पार लॉन्चिंग पैड पर इक_ा हैं और भारत में घुसपैठ की कोशिश में हैं, इसे देखते हुए भारत ने सीमा के उस पार सर्जिकल स्ट्राइक की और उन्हें नष्ट कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो