scriptसहवाग ने न्यूजीलैंड कप्तान की ली फिरकी, बताया कानपुर का बाराती | Virendra Shewag trolled Ken Williamson on Twitter, tags him Kanpur Ka Baraati | Patrika News

सहवाग ने न्यूजीलैंड कप्तान की ली फिरकी, बताया कानपुर का बाराती

Published: Sep 23, 2016 10:01:00 am

सहवाग को किसी भी मौके पर फन ढूंढ लेने में महारत सी
हासिल हो गई है। इस बार न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की फिरकी ली…

Viru on twitter

Viru on twitter

नई दिल्ली। वीरेन्द्र सहवाग को किसी भी मौके पर फन ढूंढ लेने में जैसे महारत सी हासिल हो गई है। इस महारत का मुजाहिरा वे सैंकड़ों बार ट्विटर पर कर चुके हैं। इस बार उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की फिरकी ली। वीरू ने उन्हें कानपुर का बाराती बना डाला।

हुआ यूं कि 22 सितंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू हुआ। यह मैच यूपी के कानपुर में खेला जा रहा है। यह भारत का 500वां टेस्ट भी है। इस मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तानों, वर्तमान कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहवाग ने अपने मजाकिया अंदाज को और पैना करते हुए कीवी कप्तान के फोटो को ट्रोल करवा दिया।

वीरू ने विलियमसन को सम्मानित करने की फोटो पर गजब का कैप्शन लिख डाला। उन्होंने लिखा कि, ऐसा लग रहा है, जैसे कानुपर की बारात में किसी विदेशी के साथ मौसाजी, बुआजी, फुफाजी और भौकाल वाले मामाजी को सम्मानित किया जा रहा है।

https://twitter.com/AnirudhChaudhry


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो