scriptटी20 से संन्यास लेने पर कप्तान धोनी ने रिपोर्टर से कही यह बात | Why do you want me to retire, asks MS Dhoni | Patrika News

टी20 से संन्यास लेने पर कप्तान धोनी ने रिपोर्टर से कही यह बात

Published: Feb 13, 2016 04:17:00 pm

धोनी अपने होम ग्राउंड रांची में अब तक अजेय रहे हैं, उन्होंने कहा कि अपने लोगों के सामने जीतना अच्छा लगता है

Dhoni Comment on DRS

Dhoni Comment on DRS

रांची। भारतीय टी20 और वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर कई बार सवाल खड़े हुए हैं। आखिरकार शुक्रवार को श्रीलंका को तीन टी20 सीरीज के दूसरे मैच में हराने के बाद रांची में धोनी ने इन अटकलों पर अपना जवाब दे ही दिया।

मैच जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब धोनी से पूछा गया कि क्या यह उनका होमग्राउंड पर अंतिम मैच था तो धोनी ने पूछा कि मैं यहां और मैच क्यों नहीं खेल सकता? क्या मैं अनफिट हूं? मैं अच्छा भाग रहा हूं। आखिर मुझे क्यों जबरन खेल से बाहर करना चाहते हो?

धोनी ने अपने होम ग्राउंड रांची में अब तक अजेय रहने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि घर आना अच्छा लगता है और अपने लोगों के सामने जीतना और भी अच्छा लगता है। धोनी ने कहा कि इसी बहाने अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल जाता है। उन्होंने कहा कि अपने होम ग्राउंड पर खेलने का मजा ही कुछ और है और यहां सामान्य से ज्यादा अच्छा खेलना पड़ता है।

हार्दिक पंड्या को अवसर दिए जाने पर धोनी ने कहा कि इस मैच में खेलने का अवसर मिलना पंड्या के लिए बड़ा मौका था जिसका उन्होंने पूरा उपयोग किया। धोनी ने कहा कि इसी तरह के अवसर हम टी20 विश्व कप से पहले अन्य नए खिलाडिय़ों को भी देना चाहेंगे, लेकिन इसके लिए मैच और माहौल दोनों का इंतजार करना होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो