दरअसल, सचिन ने अपने पुराने जोड़ीदार को जन्मदिन की शुभकामानाएं देते हुए ट्वीट किया, विध्वंस करने वाला यह सबसे मधुर व्यक्ति है, हैप्पी बर्थडे, लाला। जानना तो आप भी चाहेंगे कि आखिर सचिन सहवाग को ‘लाला’ क्यों कहते हैं। अपने फैंस की इसी जिज्ञासा को समझते हुए वीरू ने इसका खुलासा भी कर दिया।
एक विडियो पोस्ट करते हुए सहवाग ने कहा, ‘थैंक्यू गॉड जी, आप लोग सोच रहे होंगे कि गॉड जी मुझे लाला क्यों बुलाते हैं। एक तो मैं लाला जी जैसा दिखता हूं। जैसे बनिए, मोटे लाला होते हैं वैसा दिखता हूं। और दूसरा शायद मैं क्रिकेट में हर चीज का अच्छा हिसाब रख सकता हूं। कितने रन हैं, कितने चौके मारे, कितने छक्के मारे। कहां क्या क्या किया। कितनी बार सचिन तेंडुलकर के लिए दौड़ा हूंगा। शायद इसलिए मुझे लाला बताते हैं। ये मेरा वर्जन है। गॉड जी का वर्जन वह बताएंगे।
खैर अब गेंद सचिन तेंडुलकर के पाले में है। देखना यह है कि अब वह ‘लाला’ को लेकर क्या खुलासा करते हैं।