script9 साल से नहीं टूटा है युवराज सिंह का यह रिकॉर्ड | Yuvraj Singh's fastest fifty T20 international record is still unbeaten | Patrika News

9 साल से नहीं टूटा है युवराज सिंह का यह रिकॉर्ड

Published: Sep 11, 2016 11:58:00 am

उनके इस रिकॉर्ड के करीब तो बहुत क्रिकेटर्स पहुंचे हैं, लेकिन अब तक कोई इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है

Yuvraj singh

Yuvraj singh

नई दिल्ली। क्रिकेट में आए दिन रिकॉर्ड बनते हैं और आए दिन टूटते हैं, लेकिन एक रिकॉर्ड पिछले 9 साल से टूटने का इंतजार कर रहा है। यह रिकॉर्ड है युवराज सिंह के नाम। युवी ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 12 बॉल पर 50 रन ठोक दिए थे। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे। युवी के इस रिकॉर्ड के करीब तो बहुत से खिलाड़ी पहुंचे हैं, लेकिन यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

ऑस्ट्रेलिया ने कोलंबो में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली थी। पहले मैच की तरह ही इस मैच में भी ग्लेन मैक्सवेल ने धमाका किया और श्रीलंकाई बॉलर्स की जमकर धुलाई करते हुए केवल 29 गेंदों पर 66 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

मैक्सवेल का यह अर्धशतक टी20 इंटरनेशनल मैच की 7वीं सबसे तेज फिफ्टी है। मैक्सवेल ने इस तरह की पारी दूसरी बार खेली है। इससे पहले वे साल 2014 में भी मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ 18 बॉल पर फिफ्टी लगा चुके हैं।

यह खिलाड़ी रहे हैं युवी के इस रिकॉर्ड के बेहद करीब

कोलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)

ऑकलैंड में इसी साल श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंदों में पचास रन पूरे किए। इस पारी में उनका एक चौका और 7 छक्के शमिल रहे।

पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)

वर्ष 2012 में दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ पॉल ने 17 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। इसमें 7 चौके और दो छक्के शामिल थे।

स्टीफन मुबर्ग (नीदरलैंड्स)

वर्ष 2014 में सिलहट में आयरलैंड के खिलाफ मुबर्ग ने भी 17 गेंदों में आर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने इसके लिए 3 चौके और 6 छक्के लगाए थे।

क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज)

वर्ष 2015 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेल ने 17 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे। इसके लिए उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के जड़े थे।

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)

सिडनी में वर्ष 2010 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ वॉर्नर ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। उनकी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)

इसी साल कोलंबो में मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ 18 गेंदों में पचासा जड़ा था। उनकी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)

मेलबर्न में वर्ष 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्नर ने 19 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे। इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

गौतम गंभीर (भारत)

वर्ष 2009 में नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ गंभीर ने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। गंभीर ने इस पारी में 10 चौके मारे थे।

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)

इस साल जनवरी में गुप्टिल ने 19 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे। उनकी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो