scriptसानिया के शौहर शोएब मलिक को युवराज सिंह का करारा जवाब | Yuvraj Singh takes Shoaib Malik challenge, shows his dancing skill | Patrika News
Uncategorized

सानिया के शौहर शोएब मलिक को युवराज सिंह का करारा जवाब

 युवराज सिंह ने शोएब मलिक के चैलेंज को स्वीकार करते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर वीडियो अपलोड किया है

Jul 27, 2015 / 08:56 am

शक्ति सिंह

yuvraj singh made 57 runs against mumbai indians

yuvraj singh made 57 runs against mumbai indians

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के शौहर और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के चैलेंज को स्वीकार करते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर वीडियो अपलोड किया है। 10 सैकेण्ड के वीडियो में युवराज सिंह माइकल जैक्सन के मून वॉक की बराबरी करते हुए दिखाई दे रहे है।


वीडियो अपलोड करने के साथ ही युवराज सिंह ने टि्वट भी किया है,जिसमें उन्होंने लिखा है “यह देखो कैसे किया है। शोएब भाई हम तो हमेशा मैदान में थे”। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की जीत के बाद सानिया मिर्जा ने टि्वटर पर एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें सानिया मिर्जा अपने पति शोएब मलिक और पाकि स्तानी क्रिकेट टीम के साथ डांस करते हुए नजर आई थी।


टि्वटर पर यह वीडियो वायरल हो गया था। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा था। युवराज सिंह ने भी वीडियो देखा था। युवराज सिंह ने ट्वीट किया था शोएब और सानिया जबर्दस्त प्लेयर्स हैं लेकिन उनका डांस बहुत ही घटिया है।


इसका जवाब देते हुए शोएब ने युवराज सिंह को डांस करने के लिए मैदान में आने की चुनौती दी थी। शोएब मलिक ने ट्वीट किया था, युवी आएं और हमारे साथ डांस करें तो पचा चलेगा कि किसका डांस वाहियात है।

Home / Uncategorized / सानिया के शौहर शोएब मलिक को युवराज सिंह का करारा जवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो