scriptमुंबई के पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार | 5 Mumbai policemen arrested in drug case | Patrika News

मुंबई के पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Published: May 30, 2015 10:19:00 pm

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने नशीली दवाओं को जब्त करने के मामले में पांच पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया

criminal arrested

criminal arrested

मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने नशीली दवाओं को जब्त करने के मामले में शु्क्रवार को पांच पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पूर्व कॉन्स्टेबल धरमराज कालोखे और शशिकला उर्फ बेबी पाटनकर कथित तौर पर शामिल थे।

अपराध शाखा ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुहास गोखले, निरीक्षक गौतम गायकवाड़, उप निरीक्षक सुधाकर सारंग, सहायक उप निरीक्षक ज्योतिराम माने और हेड कॉन्स्टेबल यशवंत पराते को गिरफ्तार किया।

कालोखे को 9 मार्च 2015 में सतारा जिले में उसके मकान से 114 किलो मेफ्रेडोन मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी से पता चला था कि उसके कुख्यात महिला ड्रग माफिया बेबी पाटनकर से संबंध थे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो