scriptदिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में अमरीकी महिला से गैंगरेप ! | American tourist was gangraped in Delhi's five star hotel, claims NGO | Patrika News

दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में अमरीकी महिला से गैंगरेप !

Published: Dec 03, 2016 09:52:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

एक एनजीओ ने आरोप लगाया है कि कनॉट प्लेस में एक पांच सितारा होटल में मार्च में पांच लोगों ने एक अमरीकी महिला पर्यटक के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

woman gang rape

woman gang rape

नई दिल्ली। एक एनजीओ ने आरोप लगाया है कि कनॉट प्लेस में एक पांच सितारा होटल में मार्च में पांच लोगों ने एक अमरीकी महिला पर्यटक के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक ई-मेल के जरिए एनजीओ से मिली शिकायत की जांच की जा रही है, जिसमें कहा गया है कि पांच लोगों ने पर्यटन और यात्रा संबंधी कुछ काम के बहाने अमरीकी महिला के कमरे में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अपने देश चली गई। वह डरी हुई थी, इसलिए उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया। जांच की जा रही है और जांच के बाद कुछ दिनों में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

जानकारी के अनुसार महिला ने एक टूरिस्ट को हायर किया था। इसके लिए विदेशी महिला ने एक एजेंसी से संपर्क किया था। महिला को एजेंसी के बारे में होटल के कर्मचारियों ने ही बताया था। इसके बाद गाइड ने महिला को शहर घुमाया। एक दिन जब महिला अपने रूम में थी तो गाइड उससे रूट प्लान पर चर्चा करने के बहाने अपने चार साथियों के साथ होटल आया। वो सभी महिला के कमरे में घुसे और सभी ने शराब भी पी। आरोप है कि शराब पीने के बाद गाइड ने महिला के साथ जबर्दस्ती करने लगा। फिर सभी ने मिलकर उसका रेप किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो