scriptदिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या | BJP activist shot dead in Delhi | Patrika News

दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Published: Oct 20, 2016 01:55:00 pm

अपराधिक वारदात को अंजाम देते हुए बदमाशों ने बीजेपी के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी

Shot Dead

Shot Dead

नई दिल्ली। दिल्ली में एक अपराधिक वारदात को अंजाम देते हुए बदमाशों ने बीजेपी के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना अमन विहार के प्रवेश नगर की है जहां बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ता आशाराम को करीब 9 बजे घर में बने दफ्तर में आकर गोली मार दी गई। गोली मारकर हत्यारे फरार हो गए। वो कौन लोग थे अभी तक उनकी कोई पहचान नहीं हो पाई। अमन विहार पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक गोली आशाराम के सीने में लगी जिससे उनका बहुत ज्यादा खून बह गया जिसके बाद उन्हें मंगोलपूरी के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आशाराम के परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या झगड़ा नहीं था लेकिन पिछले साल दीवाली के समय अमन विहार इलाके में ही उनके एक परिचित की हत्या कर दी गयी थी जिसमें मृतक गवाह था। अब ऐसे में परिवार को लग रहा है कि शायद उसी के चलते उनकी हत्या कर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

जिस समय आशाराम पर गोली चली उनकी पत्नी भी बाहर ही बैठी थीं और आशाराम की लम्बी उम्र के लिए उन्होंने भी करवाचौथ का व्रत रखा था लेकिन उन्हें क्या पता था कि करवाचौथ के दिन ही उनका सुहाग उनसे हमेशा के लिए दूर चला जाएगा। मृतक आशाराम की पत्नी ने गोली की आवाज सुनकर बहुत शोर मचाया जिसके बाद वहां आसपास के लोग जमा हो गए और फिर आशा राम को अस्पताल ले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो