scriptमंडप में पहुंच गई पत्नी, देखकर भागा दूल्हा बना पति  | Chhatarpur: Wife reached at wedding ceremony of her husband | Patrika News

मंडप में पहुंच गई पत्नी, देखकर भागा दूल्हा बना पति 

Published: May 06, 2015 12:58:00 pm

Submitted by:

आभा सेन

पत्नी से अनबन के बाद चोरी छिपे विवाह रचाने आए व्यक्ति की शादी में उसकी पहली पत्नी पुलिस को लेकर पहुंच गई।

police

police

छतरपुर। पहली पत्नी से अनबन हो जाने के बाद चोरी छिपे दूसरा विवाह रचाने बांदा से छतरपुर आए श्यामलाल कुशवाहा की शादी में उस समय रंग में भंग पड़ गया जब उसकी पहली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई। हालांकि दूल्हा बना उसका पति भाग खड़ा हुआ लेकिन दूल्हे के पिता, भाई और शादी कराने बुलाये गये पंडित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के ग्राम तिंदवारी निवासी सुनीता कुशवाहा का विवाह बांदा के श्यामलाल कुशवाहा के साथ 29 अपै्रल 2005 को हुआ था। शादी के बाद पति-पत्नी में अनबन हो जाने से मामला अदालत में पहुंच गया। अदालत से मामले का निराकरण हो भी नहीं पाया कि श्यामलाल दूसरी शादी रचाने जा रहा था। उसकी शादी पन्ना रोड स्थित होटल ताज में होनी थी।

इस शादी की जानकारी श्यामलाल की पहली पत्नी सुनीता को लग गई। वह तत्काल छतरपुर आई और पुलिस लेकर मौके पर जा पहुंची। पुलिस के साथ सुनीता को देखकर वर पक्ष के होश उड़ गए। इसी दौरान दूल्हा बना श्यामलाल रफूचक्कर हो गया जबकि उसके पिता, भाई और बहनोई तथा पंडित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वर पक्ष को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की भनक लगते ही वधु पक्ष के लोग समारोह स्थल पर ही नहीं पहुंचे। सिविल लाइन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो