scriptसीरियल रेपिस्ट ने कबूला, मैंने 600 बच्चियों के साथ किया गंदा काम | delhi police arrested serial rapist | Patrika News
क्राइम

सीरियल रेपिस्ट ने कबूला, मैंने 600 बच्चियों के साथ किया गंदा काम

38 साल के सुनील रस्तोगी ने पुलिस के सामने खुद स्वीकार कि वो करीब 600 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप कर चुका है। 

Jan 16, 2017 / 12:19 pm

rapist

rapist

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक शातिर सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। 38 साल के सुनील रस्तोगी ने पुलिस के सामने खुद स्वीकार कि वो करीब 600 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप कर चुका है। सुनील रस्तोगी को गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली में स्कूल की बच्चियों का यौन उत्पीडऩ करने के लिए गिरफ्तार किया गया।

स्कूल से लौट रही लड़कियों को बनाता था शिकार

ये दरिंदा स्कूल से लौटती बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इस आरोपी की बातें सुनकर खुद पुलिस के भी होश उड़ गए। उसने पुलिस को बताया कि पिछले 12 सालों के दौरान उसने करीब 600 बच्चियों को अपना शिकार बनाया। इतने साल तक ये कानून के शिकंजे से बचा रहा। नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के आरोपी सुनील रस्तोगी को दिल्ली की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। उसके दो लड़के और तीन लड़कियां हैं।

2,500 से ज्यादा लड़कियों को निशाना बनाने की कोशिश की

रस्तोगी ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया है कि वह 2,500 से ज्यादा नाबालिगों के साथ वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर चुका है। इस दौरान उसे सिर्फ एक बार 2006 में एक वारदात के लिए उसे 6 महीने के लिए उत्तराखंड के रुद्रपुर में जेल में बंद रहना पड़ा। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से इन घिनौनी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। बलात्कारी सुनील पूर्वी दिल्ली में टेलर की दुकान पर काम करता था।

बच्चियों से कहता था, तुम्हारे पापा बुला रहे हैं

उसके निशाने पर स्कूल से घर लौट रहीं 8 से 10 साल की बच्चियां होती थीं। सुनील स्कूल से लौट रही लड़कियों से कहता था कि तुम्हारे पापा तुम्हे बुला रहे हैं। वो पापा का दोस्त बनकर लड़कियों को सुनसान जगह पर ले जाता था। लड़कियों को बहलाने के लिए वो उन्हे कपड़ों और चॉकलेट का लालच देता था। फिर उन्हें सुनसान जगह ले जाकर गलत काम करता था। आरोपी ने 13 दिसंबर 2016 को उसने दिल्ली के न्यू अशोक नगर में 7 साल की बच्ची को अगवा कर रेप किया था। फिर 10 जनवरी को दो बच्चियों के साथ ऐसी ही घटना हुई। सभी मामलों में एक ही तरीका अपनाया गया था। एक बच्ची ने सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को पहचान लिया।

दिल्ली में ट्रेलर का काम करता था आरोपी

डीसीपी ओमवीर सिंह के अनुसार आरोपी मूल रूप से यूपी के रामपुर का रहने वाला आरोपी अभी रुद्रपुर में रह रहा था। रस्तोगी 1990 में अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गया था। उसने न्यू अशोक नगर इलाके में 2004 तक टेलर का काम किया। 2004 में ही दिल्ली के मयूर विहार में रहने का दौरान उसे और उसके परिवार को मकान मालिक ने घर से निकाल दिया गया था, जब उसने पड़ोसी की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसके बाद वह रुद्रपुर चला गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम रुद्रपुर पहुंची, मगर रस्तोगी वहां से फरार हो गया। शनिवार को सूचना के बाद आरोपी को दिल्ली से पकड़ लिया गया।

Home / Crime / सीरियल रेपिस्ट ने कबूला, मैंने 600 बच्चियों के साथ किया गंदा काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो