scriptदिल्ली का रॉबिन हुड गिरफ्तार, गरीबों में बांटता था अमीरों के घर से चुराए हुए पैसे! मौज़ मस्ती में भी करता था खर्च | Delhi 'robin Hood' Delhi thief arrested from Bihar | Patrika News
क्राइम

दिल्ली का रॉबिन हुड गिरफ्तार, गरीबों में बांटता था अमीरों के घर से चुराए हुए पैसे! मौज़ मस्ती में भी करता था खर्च

वो ऐसे घरों में हाथ साफ़ किया करता जिनमें ताला बंद हुआ करता। वो पहले ऐसे घरों की रेकी करता फिर घरों से महंगी जूलरी, कैश चुराता। फिर बिहार में अपने गांव जाकर गरीबों की मदद करता…

Jul 18, 2017 / 01:26 pm

राहुल

Delhi 'robin Hood' Delhi thief arrested from Bihar

Delhi ‘robin Hood’ Delhi thief arrested from Bihar

नई दिल्ली: दिल्ली के पॉश इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक चोर को पकड़ने में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो रात के अँधेरे में दिल्ली पॉश इलाकों के ताला बंद घरों में हाथ साफ किया करता था। उसे इस काम में महारथ हासिल थी। वो ऐसे घरों में हाथ साफ़ किया करता जिनमें ताला बंद हुआ करता। वो पहले ऐसे घरों की रेकी करता फिर घरों से महंगी जूलरी, कैश चुराता। फिर बिहार में अपने गांव जाकर गरीबों की मदद करता। यहां तक कि वहां फ्री हेल्थ कैंप लगवाता। कई गरीब परिवारों में शादियों के लिए भी वह पैसा दे चुका था। यह चोर खुद को दिल्ली का ‘रॉबिनहुड’ समझता था। यहां तक कि स्थानीय लोगों ने उसे सोशल वर्कर बताया है।
पॉश इलाकों पर रहती थी नजर-
खबर के मुताबिक इरफान उर्फ उजाला उर्फ आर्यन (27) नाम का यह शख्स करीब चार साल पहले बिहार से दिल्ली आया था। दिल्ली आने के बाद उसने बाहरी दिल्ली के औद्योगिक बवाना में कपड़े की दुकान खोली थी। कुछ दिन बाद उसने वो दूकान बंद कर दी और अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
इरफ़ान दिल्ली के पॉश इलाकों न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जामिया नगर और लाजपत नगर में कुछ ही महीनों में 12 वारदातें कर चुका है। जांच से पता चला कि इन वारदातों में सीतामढ़ी का बदमाश शामिल है। पुलिस टीम ने बिहार जाकर इरफान को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही साथ पुलिस ने इरफान से लूट का माल खरीदने वाले धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार किया है। उससे 25 लाख का माल भी मिला है।
चोरी के पैसों से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप और गरीब लड़कियों की शादी कराता था।
नई कार का टॉप मॉडल खरीदने का था शौक़ीन-
इरफ़ान एक शौकिया और खर्चीले मिज़ाज़ का शख्स है। दिल्ली और मुंबई के बड़े से बड़े क्लब में उसका आना जाना था। पुलिस के अनुसार बाजार में जो भी नई कार आती, उसका टॉप मॉडल उसके पास होता।
Image result for delhi robin hood
अमीरों से चुरा कर गरीबों में बांटता था पैसे-
चोरी की वारदातों और मौज़-मस्ती के साथ इरफ़ान चोरी किये हुए पैसों से सोशल वर्क भी करता था। बताया जा रहा है कि चोरी के पैसों वह अपने गांव में सोशल वर्क भी खूब करता था। गरीबों के लिए फ्री हेल्थ कैंप जैसे आयोजन करता रहता था। इस वजह से कुछ लोग उसे रॉबिन हुड के नाम से भी बुलाने लगे थे। 
Image result for delhi robin hood
ब्रांडेड कपड़ों और पब में जाने का शौक़ीन-
इरफ़ान को ब्रांडेड कपडे पहनने का बहुत शौक है और इन्हीं शौक को पूरा करने के लिए इसने चोरी और अपराध की दुनिया में कदम रखा। मंहगे और ब्रांडेड कपड़े पहनकर पब में जाकर मौज मस्ती करना उसकी आदत में शामिल हो चुका था। 

Home / Crime / दिल्ली का रॉबिन हुड गिरफ्तार, गरीबों में बांटता था अमीरों के घर से चुराए हुए पैसे! मौज़ मस्ती में भी करता था खर्च

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो