scriptदिल्लीः पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या | Ex-Delhi MLA Bharat Singh shot dead | Patrika News

दिल्लीः पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या

Published: Mar 29, 2015 11:38:00 pm

दिल्ली के नजफगढ़ से पूर्व विधायक रहे भरत सिंह की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है

नई दिल्ली। दिल्ली के नजफगढ़ से पूर्व विधायक रहे भरत सिंह को कुछ अनजान लोगों ने गोली मारी थी। जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भरत सिंह पर करीब 30 राउंड फायरिंग हुई और गोली उनके सिर पर लगी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक तीनों नों जख्मी लोगों को फौरन ही गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना के वक्त भरत सिंह के साथ मौजूद उनके दो पर्सनल सिक्योरिटी अफसरों को भी गोली मारी गई थी, जिनकी हालत भी अभी गंभीर बताई जा रही है। वहीं ये हमला किसने किया इस बात का फिलहाल कोई पता नहीं लग पाया है।

भरत सिंह नजफगढ़ से 2008 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़े थे और निर्वाचित हुए थे। जिसके बाद में वे आईएनएलडी में शामिल हो गए थे, लेकिन 2013 और 2015 के विधानसभा चुनावों में वे जीत दर्ज नहीं कर सके। वहीं ये पहली बार नहीं हैं जब भरत सिंह पर हमला हुआ हो। इससे पहले उनपर 2012 में भी बदमाशों ने गोलियां बरसाई थीं और वे घायल हो गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो