scriptलड़के ने नहाते हुए देख लिया तो लड़की ने खुद को लगाई आग  | girl sets self on fire after seeing peeping tom | Patrika News
क्राइम

लड़के ने नहाते हुए देख लिया तो लड़की ने खुद को लगाई आग 

इस वाक्ये से शर्मसार लड़की इतनी आहत हो गई कि उसने खुद को आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश कर ली।

Jul 22, 2016 / 11:08 pm

विकास गुप्ता

girl sets self on fire after seeing peeping tom

girl sets self on fire after seeing peeping tom

जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय लड़के ने लड़की को नहाते देख लिया। इस वाक्ये से शर्मसार लड़की इतनी आहत हो गई कि उसने खुद को आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश कर ली।

पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार शाम को उस समय हुई जब पीडि़ता अपने घर में नहा रही थी। भीलवाड़ा के पुलिस सुपरिटेंडेंट प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि नहाते समय अचानक पीडि़ता को महसूस हुआ कि एक लड़का झांक रहा है। जब वह चिल्लाई, तो उसके मामा बाहर आए और उन्होंने लड़के को पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़के को डांटा लगाई।

इस घटना के बाद लड़के के पिता किशनलाल वैष्णव और एक रिश्तेदार भवन दास लड़की के घर में जबरन घुस आए और पीडि़ता के मामा से लडऩे लगे। यह लड़ाई देखकर पीडि़ता को लगा कि पूरी घटना के लिए वह जिम्मेदार है और उसने शर्मिंदगी के कारण खुद को आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में बयान देते समय लड़की ने साफतौर पर कहा कि लड़के की हरकत के कारण दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ और इसी कारण उसने खुदकुशी की। आरोपी लड़का फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

Home / Crime / लड़के ने नहाते हुए देख लिया तो लड़की ने खुद को लगाई आग 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो