scriptगोवाः विधायक पर नाबालिग से रेप का केस, लड़की बोली मां ने किया था सौदा | Goa MLA Babush Monserrate Booked For Raping Minor Northeast Girl | Patrika News

गोवाः विधायक पर नाबालिग से रेप का केस, लड़की बोली मां ने किया था सौदा

Published: May 05, 2016 03:32:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

मोनसराटे पर एक मणि‍पुरी लड़की से रेप करने का आरोप है, उनके ख‍िलाफ पंजिम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है

Goa MLA Booked For Rape Charge

Goa MLA Booked For Rape Charge

पणजी। गोवा के पूर्व मंत्री और सेंट क्रूज से विधायक बबुश मोनसराटे के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को एक नाबालिग लड़की से रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के साथ गोवा चिल्ड्रन एक्ट और पोक्सो के तहत केस दर्ज किया है।

मोनसराटे पर एक मणि‍पुरी लड़की से रेप करने का आरोप है। उनके ख‍िलाफ पंजिम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि मोनसराटे फिलहाल कहां हैं। मोनसराटे को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मोनसराटे ने कहा है कि ये उनके ख‍िलाफ षडयंत्र है।

घटना इसी साल मार्च की बताई जा रही है। दूसरी ओर, 16 साल की विक्टिम ने कहा कि मां ने मेरा सौदा किया था। विधायक ने मुझे अपने गेस्ट हाउस में रखा और नशा देकर रेप किया।

पहले भी रहे हैं विवादों में
गोवा के सेंट क्रूज से निर्दलीय विधायक मोनसराटे का विवादों से पुराना नाता रहा है, लेकिन इस बार मामला रेप जैसा गंभीर है। 2010 तक कांग्रेस में रहे मोनसराटे को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे ने अपनी कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था क्योंकि उन पर जमीन माफियाओं के फायदे को देखते हुए एक डेवलपमेंट प्लान बनाने का आरोप था।

आपको बता दें कि बबुश मोनसराटे सेंट क्रूज से कांग्रेस की टिकट पर विधायकी का चुनाव जीते थे, लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हे पार्टी से निकाल दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो