scriptगुड़गांव : सहपाठी से रेप करने के आरोप में दो किशोर गिरफ्तार | Gurgaon : Two minor students arrested for raping classmate | Patrika News

गुड़गांव : सहपाठी से रेप करने के आरोप में दो किशोर गिरफ्तार

Published: Aug 02, 2015 12:46:00 pm

आरोपियों ने बुधवार को लड़की
को स्कूल के बाद अगवा कर लिया और सेक्टर 46 के एक सुनसान इलाके में उसके साथ रेप
किया

Rape

Rape

गुड़गांव। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को अपनी सहपाठी छात्रा से रेप के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कों की उम्र 14 साल है। इन्हें सेक्टर 45 के पास के गांव से उनके घरों से पकड़ा गया है। आरोपी और पीडित एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं।

आरोपियों ने बुधवार को लड़की को स्कूल के बाद अगवा कर लिया और सेक्टर 46 के एक सुनसान इलाके में उसके साथ रेप किया। दर्द होने पर पीडित ने शुक्रवार को अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मजिस्टे्रट के सामने उसका बयान दर्ज किया गया और इसके बाद उसकी चिकित्सकीय जांच की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार बताया कि आरोपियों को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। सदर पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो