scriptये बने सलमान के “मसीहा”, वोडाफोन, टाटा के भी लड़े केस | Harish Salve: A mile stone in Salman Khan's case | Patrika News
क्राइम

ये बने सलमान के “मसीहा”, वोडाफोन, टाटा के भी लड़े केस

हिट एंड रन केस में सजा के बाद सलमान और उनके परिवार के लिए “मसीहा” बने वकील हरीश साल्वे

May 07, 2015 / 12:53 pm

दिव्या सिंघल

harish salve

harish salve

मुंबई। बुधवार को हिट एंड रन केस में सलमान खान को 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई। ऎसा लग रहा था कोर्ट से वह घर जाने की बजाए सीधा जेल जाएंगे, लेकिन उस वक्त सलमान और उनके परिवार के लिए “मसीहा” बने वकील हरीश साल्वे। साल्वे ने ही सलमान को हाईकोर्ट से 2 दिन की अंतरिम जमानत दिलवाई। जिसके चलते सलमान जेल की बजाए अपने घर जा पाए। आइए जानते हैं आखिर कौन है हरिश साल्वे-

देश के सबसे अमीर वकीलों में शुमार

56 साल के साल्वे देश के जाने-माने और सबसे अमीर वकीलों में शुमार हैं। वे बड़े-बड़े बिजनेस टायकून, सेलेब्रिटीज और नेताओं के केस लड़ते हैं। नागपुर में जन्में साल्वे की फैमिली ऑफिसर्स से भरी हैं। उनके दादा पीके साल्के एक जाने-माने क्रिमिनल लॉयर थे।

वकील बनने के लिए छोड़ा सीए का प्रोफेशन
साल्वे एक चार्टेड अकाउटेंट (सीए) भी है। उन्होंने टेक्सेशन स्पेशलिस्ट के रूप में काम किया, लेकिन बाद में फेमस टैक्स लॉयर नानी पाल्खीवाला ने उन्हें वकालत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने 1980 में अपने लीगल करियर की शुरूआत की। साल्वे को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया गया।

विवादों से भी जुड़ा नाम

साल्वे को 1999 में सॉलिसीटर जनरल बनाया गया। लेकिन जब 2002 में उन्हें दूसरी बार ये पद ऑफर किया गया तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। खबरों के मुताबिक उन्होंने ऎसा बेस्ट बेकरी गुजरात दंगों के मामले में सत्तारूढ़ पाटी के रूख के साथ मतभेद के चलते किया। हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर इसकी वजह “व्यक्तिगत कारण” बताई।

वोडाफोन, टाटा, अंबानी के लड़े केस
साल्वे ने अपने करियर में देश के टॉप मोस्ट लोगों के लिए केस लड़े। उन्होंने 2012 में वोडाफोन को सरकार के खिलाफ 11,000 करोड़ का टैक्स केस जीतने में मदद की। वहीं उन्होंने रिलायंस गैस विवाद में मुकेश अंबानी, भोपाल गैस त्रासदी में केशब महिंद्रा और टाटा ग्रुप के लिए भी केस लड़े।

एक दिन के लेते हैं लाखों रूपए
केस जीतने के मामले में साल्वे का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, लेकिन उनकी इस सर्विस के लिए क्लाइंट को मोटी रकम चुकानी पड़ती है। कथित तौर पर साल्वे एक दिन के करीब 30 लाख रूपए तक लेते हैं।

Home / Crime / ये बने सलमान के “मसीहा”, वोडाफोन, टाटा के भी लड़े केस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो