scriptहरियाणा: नेशनल कबड्डी खिलाड़ी की सरेराह गोली मारकर हत्या | Haryana: National-level kabaddi player shot dead, caught in CCTV | Patrika News
क्राइम

हरियाणा: नेशनल कबड्डी खिलाड़ी की सरेराह गोली मारकर हत्या

हरियाणा के रोहतक जिले में एक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मार कर हत्या, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Mar 16, 2016 / 04:58 pm

युवराज सिंह

kabaddi player shot dead

kabaddi player shot dead

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में एक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हैं। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात रोहतक के रिठाल गांव में हुई। गांव में हरियाणा के जाने माने कबड्डी खिलाड़ी सुखविन्दर अपने परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की रात दो स्कूटी सवार युवक उनके पास गए और बिना कुछ कहे सीधे उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

तीन गोलियां लगी
हमलावरों ने पहले सुखविन्दर की छाती में गोली मारी और फिर माथे पर गोली मारकर वहां से फरार हो गए। गोली लगते ही सुखविन्दर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज़ सुनते ही लोग मौका-ए-वारदात की तरफ दौड़ पड़े। गांव वालों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और सुखविन्दर की लाश को कब्जे में ले लिया। सुखविन्दर को तीन गोलियां लगी थी। वारदात की खबर गांव में आग तरह फैल गई।





सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात
पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर सुखविन्दर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ दिख रहा है कि हत्या से पहले एक युवक ने वहां आकर रेकी की और बाद में स्कूटी सवार दो युवकों ने सुखविन्दर को पहले छाती में गोली मारी और फिर माथे पर। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी कर हत्यारों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्या की वजह भी अभी तक साफ नहीं हैं।

Home / Crime / हरियाणा: नेशनल कबड्डी खिलाड़ी की सरेराह गोली मारकर हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो