scriptफार्महाउस पर मिला डॉक्टर का शव, साथियों से हुआ था झगड़ा | Hyderabad: doctor commits suicide after firing at colleague | Patrika News

फार्महाउस पर मिला डॉक्टर का शव, साथियों से हुआ था झगड़ा

Published: Feb 09, 2016 03:30:00 pm

हॉस्पीटल विवाद में अपने साथी डॉक्टर को गोली मारने के बाद फरार आरोपी डॉक्टर का शव मंगलवार सुबह हैदराबाद के पास एक फार्महाउस

doctor shoots self after firing

doctor shoots self after firing

हैदराबाद। हॉस्पीटल विवाद में अपने साथी डॉक्टर को गोली मारने के बाद फरार आरोपी डॉक्टर का शव मंगलवार सुबह हैदराबाद के पास एक फार्महाउस पर पाया गया। उसके सर में गोली लगी थी। पुलिस को फार्महाउस से ज़हर की एक शीशी तथा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें डॉ कुमार ने कथित रूप से अपने साझीदारों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार में गोलीबारी
जानकारी के मुताबिक सोमवार को हैदराबाद में मिलकर एक अस्पताल चला रहे डॉक्टर शशि कुमार, उदय कुमार और साईं कुमार के बीच विवाद के चलते कार में गोलीबारी हुई थी। जिसमें 40 वर्षीय डॉक्टर शशि कुमार ने अपने सहयोगी डॉक्टर उदय कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद शशि कुमार फरार हो गया, जिसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव हैदराबाद के पास एक फार्म हाउस से बरामद किया गया।

यह है मामला
शशि कुमार, उदय कुमार और साईं कुमार ने कुछ साल पहले 15 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से हॉस्पिटल शुरू किया था। डॉक्टरों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। जिस पर बात करने के लिए शशि कुमार ने अपने दोनों पार्टनरों को सोमवार को एक रेस्टोरेंट में बुलाया था, लेकिन वहां भीड़ होने की वजह से वे कार में इंतजार करने लगे। इसी दौरान उदय और शशि में बहस हो गई, जिसमें शशि ने उदय पर फायर कर दिया। गोली उदय के कान से लगकर बाहर निकल गई। घटना के बाद शशि मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने काफी तलाश के बाद शशि का शव मंगलवार सुबह उसके एक दोस्त के फार्म हाउस से बरामद किया।

खून से लथपथ शव
पुलिस का कहना है कि शशि कुमार का शव खून से लथपथ हालत में फार्महाउस से बरामद किया गया। उनके सिर में गोली लगी थी। उनके पास से सुसाइट नोट और जहर की शीशी भी बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक शशि इस बात से नाराज़ थे कि उदय कुमार अस्पताल के सीईओ बन गए, और साईकुमार प्रबंध निदेशक। इसे लेकर शशि कुमार ने ही दोनों को लंच पर बुलाया था।

ट्रेंडिंग वीडियो