scriptममता दीदी की महारैली में उमड़ा सैलाब, तस्वीरों में देखें लोगों का हुजूम | Patrika News
खास खबर

ममता दीदी की महारैली में उमड़ा सैलाब, तस्वीरों में देखें लोगों का हुजूम

5 Photos
7 years ago
1/5
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में शहीद दिवस पर एक सभा का आयोजन किया। इसमें ममता ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की हुंकार भरी। ममता ने 9 अगस्त से भाजपा भारत छोड़ो आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया। 
2/5
सभा में ममता ने देश में आपातकाल जैसे हालात बताते हुए आरोप लगाया कि गोरक्षा के नाम पर आज गोराक्षस तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा को सबसे भ्रष्ट करार देते हुए दावा किया कि नोटबंदी अपने आप में घोटाला था।
3/5
धर्मतल्ला के विक्टोरिया हाउस के सामने लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं-समर्थकों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा भारत छोड़ो आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। 
4/5
ममता ने कहा कि देश में इस समय इमरजेंसी से भी बुरा माहौल है, नागरिक के अधिकारों को छीना जा रहा है। असली हिंदू भी नकली हिंदू के कारण परेशानी झेल रहे हैं। 
5/5
ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के सभी पड़ोसियों से संबंध बिगाड़ लिए हैं। अब भूटान, नेपाल, बांग्लादेश भी चीन की ओर जा रहे हैं। मोदी सरकार कालिदास की तरह है, जिस डाली पर बैठी है, उसी को काट रही है। उन्होंने कहा कि वो विदेश घूम रहे हैं और देश को बेच रहे हैं। 
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.