scriptफर्जी डिग्री मामला: 14 दिन बढ़ी तोमर की न्यायिक हिरासत | Judicial custody of jitendra singh tomar extended by 14 | Patrika News

फर्जी डिग्री मामला: 14 दिन बढ़ी तोमर की न्यायिक हिरासत

Published: Jul 06, 2015 11:48:00 pm

फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र
सिंह तोमर की न्यायिक हिरासत 20 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है

jitendra tomar

jitendra tomar

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की न्यायिक हिरासत 20 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी तरूण योगेश ने तोमर की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाने के आदेश दिए। तोमर को उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत के समक्ष पेश किया गया।

इससे पहले भी अदालत ने तोमर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। तोमर पर फर्जी डिग्री रखने का आरोप है। जमानत याचिका खारिज करते हुए अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी तरूण योगेश ने तोमर की न्यायिक हिरासत छह जुलाई तक बढ़ा दी थी। गौरतलब है कि तोमर को नौ जून को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो