scriptकोलकाता : यौन उत्पीडऩ के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार | Kolkata : Uber driver arrested for sexual assault | Patrika News
क्राइम

कोलकाता : यौन उत्पीडऩ के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है

Sep 24, 2016 / 10:38 pm

जमील खान

Uber

Uber

कोलकाता। यहां एक कैब चालक को एक महिला के साथ यौन उत्पीडऩ के आरोपों में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हावड़ा जिले में महिला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि उबर कैब चालक गौरव साहा ने गुरुवार को कैब के अंदर कथित तौर पर महिला के साथ मारपीट की और उसका यौन उत्पीडऩ किया।

अधिकारी ने कहा, युवती और आरोपी फेसबुक के माध्यम से मिले और वे रिश्ते में थे। उनके रिश्ते तब खराब हुए, जब गौरव ने शादी का वादा कर उसे धोखा दिया। युवती ने हावड़ा महिला पुलिस थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Home / Crime / कोलकाता : यौन उत्पीडऩ के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो