scriptअमिताभ बच्चन से महज 20 फुट दूर हुई फायरिंग | Man Shot at Mumbai's Film City | Patrika News

अमिताभ बच्चन से महज 20 फुट दूर हुई फायरिंग

Published: May 22, 2015 06:05:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

कहा जा रहा है कि जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है, वह यहां सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है

Man Shot

Man Shot

मुंबई। मुंबई की फिल्म सिटी में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को सरेआम गोली मार दी। यहां 3 राउंड गोलीबारी हुई। कहा जा रहा है कि जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है, वह यहां सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है।

पुलिस ने बताया कि राजू शिंदे नाम के व्यक्ति के पेट और हाथ पर गोली चलाई गई। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने कुछ दूर तक मोटरसाइकिल सवार बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर फतह सिंह पाटिल ने बताया कि घायल को लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे नानावाटी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने घायल की स्थिति गंभीर बताई है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस घटना की तस्दीक करते हुए सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके कितने करीब यह घटना हुई है।

https://twitter.com/SrBachchan/status/601690258850217985



ये घटना दोपहर तकरीबन दो बजे हुई। शिंदे फिल्म सिटी में अपने ऑफिस के बाहर बैठा था। तभी अनजान शूटर्स ने तीन राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली शिंदे के पेट में लगी जबकि दूसरी उसके हाथ में लगी। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने शूटर्स को पकड़ने के लिए कुछ देर तक उनका पीछा किया। लेकिन शूटर्स अपनी बाइक छोड़ पैदल ही जंगल की ओर भाग निकले।

वहीं पुलिस अब बाइक के मालिक का पता लगाने के लिए आरटीओ रिकॉर्ड्स से बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर को मैच कराएगी। अतिरिक्त कमिश्नर फतह सिंह पाटिल ने कहा कि, हम जांच करेंगे की क्या शिंदे को पहले भी धमकी भरे फोन आते थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो