scriptशहीद SP बलजीत सिंह के पिता भी एक आतंकी हमले मारे गए थे | Martyred SP Baljit Singh’s father too died in a terror attack | Patrika News

शहीद SP बलजीत सिंह के पिता भी एक आतंकी हमले मारे गए थे

Published: Jul 27, 2015 11:16:00 pm

शहीद पुलिस अधीक्षक बलजीत सिंह के पिता अचेर सिंह भी आतंकवादी हमले में मारे गए थे

Martyred SP Baljit Singh

Martyred SP Baljit Singh

कपूरथला। पंजाब के गुरदासपुर जिले में आतंकी हमले में आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हुए पुलिस अधीक्षक बलजीत सिंह के पिता भी पुलिस में थे। वह 1984 में जब पंजाब में आतंकवाद चरम पर था उस समय उग्रवादियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हो गए थे।

सोमवार सुबह पंजाब के गुरदासपुर जिले में सेना की वर्दी में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया। इस आतंकी हमले में सात लोग मारे गए जिसमें एसपी बलजीत सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी और चार स्थानीय लोग मारे गए।

अपने पिता की मौत के बाद बलजीत सिंह 1985 में एएसआई के रूप में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे। इसके बाद बलजीत ने फगवारा में एसएचओ के तौर पर और मनसा में विजिलेंस विभाग में भी अपनी सेवाएं दीं। बलजीत सिंह के पिता अचेर सिंह की एक साल पहले आतंक वादियों द्वारा बनाए गए प्लान के तहत सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

बलजीत सिंह कपूरथला के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। बलजीत सिंह की शहादत की खबर सुनते ही लोगों का उनके घर पर तांता लग गया। परिजनों का तो बुरा हाल था। पेश्र शहर में शोक का माहौल है।

गौरतलब है कि शहीद बलजीत सिंह के 27 साल के बेटे की शादी होने वाली थी, जिसके चलते घर में खुशियों का माहौल था लेकिन अचानक इस घटना ने परिवार को अचानक सदमें में ला दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो