scriptडकैती में शामिल होने के आरोप में असम राइफल्स का कमांडेंट गिरफ्तार | Mizoram: Assam Rifles Commandant arrested for involvement in gold robbery | Patrika News

डकैती में शामिल होने के आरोप में असम राइफल्स का कमांडेंट गिरफ्तार

Published: May 06, 2016 10:41:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

असम राइफल्स के 39वीं बटालियन के कमांडेंट कर्नल जसजीत सिंह को पुलिस ने एक
डकैती में शामिल होने के आरोप में मिजोरम से गिरफ्तार किया

Assam Rifles Commandant arrested

Assam Rifles Commandant arrested

गुवाहाटी। असम राइफल्स के 39वीं बटालियन के कमांडेंट कर्नल जसजीत सिंह को पुलिस ने एक डकैती में शामिल होने के आरोप में मिजोरम से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि म्यांमार से तस्करी कर लाए गए 14.5 करोड़ रुपए कीमत की सोने की छड़ों की राजमार्ग पर हुई डकैती में सिंह की मुख्य भूमिका थी।

घटना पिछले साल दिसंबर की है। पुलिस के मुताबिक, वह 14.5 करोड़ रुपए कीमत के सोने के 52 बिस्कुट लेकर फरार हो गए थे। जिस ट्रक से सोने के बिस्कुट लूटे गए उसके ड्राइवर ने शिकायत में कहा है कि हमलावरों ने उसे बंदूक के बल पर धमकाया और उसे मुंह बंद रखने को कहा था।

डकैती में भाग लेने के आरोप में असम राइफल्स के आठ जवानों को पहले ही हिरासत में लिया गया था। सूचनाओं के मुताबिक उन्होंने पूछताछ में कहा है कि बटालियन कमांडेंट के आदेश पर उन्होंने यह अपराध किया। सिंह ने गुरुवार अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दायर की थीए लेकिन एजल जिला एवं सत्र न्यायाधीश लुसी लालरिंथारी ने उसे खारिज कर दिया और अधिकारी को अदालत परिसर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो