script

मोगा फिर बदनाम, महिला से 11 लोगों ने किया गैंगरेप

Published: May 01, 2015 11:53:00 am

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

gang rape

gang rape

मोगा। पंजाब के मोगा जिले में एक महिला ने 11 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसमें उसकी सहेली का पति भी शामिल है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गौरतलब है कि गुरूवार को मोगा में ही छेड़छाड़ के बाद मां-बेटी चलती बस से कूद गई थी जिसके बाद 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी।

महिला ने आरोप लगाया कि वह अपने साथी के साथ गुरूवार को अपनी सहेली से मिलने उसके घर गई थी। इसी दौरान सहेली के पति और कुछ और लोगों ने उसे अगवा कर लिया और खेतों में एक सुनसान कमरे में ले गए। इसके बाद उन्होंने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। सहेली के पति ने कुछ और लोगों को भी बुला लिया। इस दौरान उसके पुरूष साथी को आरोपियों ने जमकर पीटा। उसे मोगा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुरूष साथी की पहचान पीडिता के प्रेमी के रूप में हुई है और पीडिता ब्यूटी पार्लर चलाती है। 

ट्रेंडिंग वीडियो