scriptआमिर के विवादित बयान पर पति से बहस के बाद पत्नी ने की आत्महत्या | MP woman commits suicide over Aamir Khans statement on intolerance row | Patrika News

आमिर के विवादित बयान पर पति से बहस के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

Published: Nov 26, 2015 05:20:00 pm

देश में बढ़ती असहिष्णुता पर अभिनेता आमिर खान के दिए बयान से गुस्साए पति-पत्नी के आपसी झगड़े के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली

eat poison mother

daughter in critical condition

नई दिल्ली। देश में बढ़ती असहिष्णुता पर अभिनेता आमिर खान के दिए बयान से गुस्साए पति-पत्नी के आपसी झगड़े के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। यह घटना मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले का है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार आमिर के असहनशीलता पर दिए बयान को लेकर पति-पत्नी में गर्मागर्म बहस हुई थी। बहस में बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने आवेश में आकर जहर खा लिया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अब तक इस तथ्य की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 30-वर्षीय मृतक महिला का नाम सोनल पांडे था।

पति-पत्नी जबलपुर शहर के लहरी अपार्टमेंट में रहते थे। उखरी चौकी प्रभारी अरविंद ने बताया सोनल पांडे का पति अयंक पांडे से बुधवार सुबह आमिर खान, पत्नी किरण राव के विवादित बयानों को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते सोनल ने सुबह करीब 10:30 बजे जहरीली वस्तु खा ली। जिसे लेकर अयंक एक निजी अस्पताल पहुंचा। जहां सोनल ने दोपहर करीब 1 बजे दम तोड़ दिया।

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पहुंची पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर अयंक से पूछताछ की, जिसमें उसके द्वारा किसी बात को लेकर विवाद होना बताया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अयंक के बयानों से यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच आमिर खान, पत्नी किरण राव की बात पर बहस हुई थी। जिसके बाद सोनल ने यह घातक कदम उठाया।

उल्लेखीय है कि आमिर खान ने सोमवार को एक टीवी शो में देश में बढ़ती असहिष्णुता पर कहा था कि उनकी पत्नी किरन राव ने देश के माहौल में डर और बच्चों की सुरक्षा के चलते उनसे देश छोड़कर जाने की बात कही थी। इसके बाद ही आमिर खान विवादों में आ गए थे। हालांकि बुधवार को आमिर ने अपने बयान पर सफाई भी दी थी परन्तु इससे विवाद शांत नहीं हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो