scriptदो लड़कियों को फिल्मों में डांसर बनाने का लालच देकर बना दिया सेक्स वर्कर | Mumbai: Two Arrested In Connection In Sex Racket | Patrika News

दो लड़कियों को फिल्मों में डांसर बनाने का लालच देकर बना दिया सेक्स वर्कर

Published: Jul 24, 2016 12:32:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

लड़कियां युवक के झांसे में आ गई और उसके साथ फिल्मी चकाचौंध का हिस्सा
बनने के लिए घर छोड़ कर निकल पड़ी, दोनों को कई बार बेचा गया और महीनों तक
वेश्यावृत्ती कराई गई

Sex Racket

Sex Racket

मुंबई। फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को ठगने का काम आज भी जारी है। इस तरह की लालच दे कर लड़कियों को सेक्स रैकेट में भी धकेला जाता है। ऐसी ही एक घटना में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर दो लड़कियों को बॉलीवुड में डांसर बनाने का लालच देकर सेक्स रैकेट में धकेलने का आरोप है। इनके कब्जे से दो नाबालिग लड़कियां भी छुड़ाई गई है। मध्यप्रदेश की रहने वाली इन लड़कियों ने पुलिस को चौकाने वाले खुलासे किए हैं।

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगदीश शिंदे के मुताबिक, ये लड़कियां मध्यप्रदेश के शहडोल की रहने वाली हैं। एक लड़की ने पुलिस को जो बात बताई है वह चौकाने वाली है। उसे फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर यहां लाया गया था। लड़कियां युवक के झांसे में आ गई और उसके साथ फिल्मी चकाचौंध का हिस्सा बनने के लिए घर छोड़ कर निकल पड़ी। दोनों को कई बार बेचा गया। और महीनों तक वेश्यावृत्ती कराई गई। लड़की की निशानदेही पर सरोज देवी (65) और संजय सिंह (42) को आईपीसी की धारा 372, 373, 376/34 और अनैतिक व्यापार अधिनियम 1951 की धारा 4,5,6,7 (नाबालिग से जबरदस्ती देह व्यापार करवाने) के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आगे की छानबीन कर रही है। फिलहाल पीड़ित को मुंबई के नारी निकेतन में रखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो