scriptमहिला का पहले किया रेप फिर की हत्या, करंट लगाकर प्राइवेट पार्ट में मारे चाकू | Murder After Rape In Amritsar | Patrika News

महिला का पहले किया रेप फिर की हत्या, करंट लगाकर प्राइवेट पार्ट में मारे चाकू

Published: Jul 24, 2016 12:16:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

जांच कर रही पुलिस टीम ने बताया है कि अल्का के प्राइवेट पार्ट में भी
हत्यारों ने वार किए थे। उसकी प्राइवेट पार्ट में ही चाकू जैसी कोई नुकीली
चीज का टुकड़ा पाया गया है

Murder After Rape In Amritsar

Murder After Rape In Amritsar

अमृतसर। यहां पर शुक्रवार को हुए रेप और मर्डर केस में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ हो रही है। हिरासत में लिए गए सब हिस्ट्रीशीटर है। इसके अलावा पुलिस ने कुछ कागज के टुकड़े बरामद किए है। इन्हें फाड़कर डस्टबिन में फेंका गया था। इन कागजों पर आई मिस यू, आई लव यू जैसी शब्द लिखे हुए थे।

पुलिस दो एंगल से कर रही जांच

जांच कर रही पुलिस टीम ने बताया है कि अल्का के प्राइवेट पार्ट में भी हत्यारों ने वार किए थे। उसकी प्राइवेट पार्ट में ही चाकू जैसी कोई नुकीली चीज का टुकड़ा पाया गया है। अब पुलिस की जांच ने दो तरफा़ मोड़ ले लिया है। पहला यह कि हो सकता है अल्का का किसी व्यक्ति के साथ कोई संबंध हो। समय के साथ वह व्यक्ति अब इन संबंधों से छुटकारा पाना चाहता था और इसी कारण अल्का की हत्या कर दी। दूसरा यह कि कोई था जिसे अल्का का किसी के साथ संबंध होना मंजूर नहीं था और उसी ने अपने मन की भड़ास निकालने के लिए पूरी योजना के साथ अल्का की हत्या कर दी। हत्यारे का जुर्म पकड़ा जाए। इसलिए इस पूरी वारदात को साथ में लूट का रूप दे दिया।

हत्या कर लूट ले गए थे लाखों के गहने

शुक्रवार दोपहर को एक घर में घुसे लुटेरों ने 25 साल की महिला अल्का का रेप करके बेरहमी के साथ हत्या कर लाखों रुपए के गहने और नकदी लूट ले गए थे। लुटेरों ने पहले उसके मुंह में करंट लगाया और फिर कोई तेजधार हथियार उसके पेट में घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अलमारियों से 20 से 25 तोले सोने के गहने, चार किलो चांदी, 60 हजार रुपए नकदी और अन्य सामान गायब था। हालात कहते हैं कि अल्का ने लुटेरों का जमकर विरोध किया जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई।

अल्का शादीशुदा थी और ससुराल के साथ अनबन के कारण पिछले पांच सालों से अपने मायके में ही रह रही थी। गुलमोहर एवेन्यू में धर्मपाल अपनी पत्नी सुदेश, बेटा गौरव और बेटी अल्का के साथ रहते हैं। बेटे गौरव की कुछ ही महीने पहले शादी हुई है। धर्मपाल परिवार के सभी सदस्यों के साथ दोपहर करीब 12 बजे अपने रिश्तेदार को मिलने के लिए मजीठा चले गए। अल्का को घर पर ही छोड़ गए। रिश्तेदार के घर पहुंचने पर अल्का की मां ने बेटी को फोन किया लेकिन मोबाइल बंद था। करीब चार बजे पड़ोस के लड़के को अल्का के भाई ने फोन कर बोला कि घर जाकर देखे। क्योंकि अल्का का फोन नहीं लग रहा। पड़ोसी के लड़के ने फोन पर बताया कि दरवाजा खुला है और कुत्ता भौंक रहा है। शक होने पर सभी लोग तुरंत घर वापस आ गए और देखा तो कमरे में अल्का की लाश पड़ी थी। सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो