scriptनौ सैनिक पर महिला मीडियाकर्मी से दुष्कर्म का आरोप  | Naval officer accused for raping a media professional | Patrika News

नौ सैनिक पर महिला मीडियाकर्मी से दुष्कर्म का आरोप 

Published: May 28, 2015 01:17:00 pm

घरवालों की रजामंदी न होने का बहाना करके ऑफिसर शादी की बात को लगातार टालता जा रहा था

gang rape

gang rape

मुंबई। एक महिला मीडियाकर्मी को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप करने वाले एक नेवी ऑफिसर के खिलाफ मुंबई के कफ परेड पुलिस थाने में बुधवार को मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार नेवी ऑफिसर लेफ्टिनेंट एमएस किरण ने कथित तौर पर दिल्ली की महिला पत्रकार पर दो बार अबॉर्शन कराने के लिए भी दबाव डाला।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि किरण और उसकी दोस्ती इंटरनेट से हुई थी। पिछले साल अक्टूबर से लेकर इस साल मार्च तक नेवी ऑफिसर ने विशाखापत्तनम और मुंबई में शादी का झांसा देकर कथित तौर पर कई बार उसका रेप किया।

पीड़िता के अनुसार किरण घरवालों की रजामंदी न होने का बहाना करके शादी की बात को लगातार टाल रहा था लेकिन उससे शारीरिक संबंध भी बनाए रखे हुए था।

पीड़िता ने बताया कि 27 मार्च को कफ परेड के सागरिका आर्मी हॉस्पिटल में आखिरी बार नेवी ऑफिसर ने उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर किरण के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप) और धारा 312 (गर्भपात कराने) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो