scriptNIT के गर्ल्स हॉस्टल में रेप का प्रयास, अधिकारी बोले शॉर्ट्स पहनने पर यही होगा | NIT Patna: Labour Tries To Kidnap Girl For Rape | Patrika News
क्राइम

NIT के गर्ल्स हॉस्टल में रेप का प्रयास, अधिकारी बोले शॉर्ट्स पहनने पर यही होगा

इस घटना के बाद जब सुरक्षा व्यवस्था पर एनआईटी के अधिकारी से बात की गई तो
उनका कहना था कि लड़कियां शॉर्ट्स पहनकर घूमेंगी तो ऐसा ही होगा

Aug 30, 2016 / 11:43 am

Abhishek Tiwari

Patna NIT

Patna NIT

पटना। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) पटना के गर्ल्स हॉस्टल से लड़की को रेप के लिए किडनैप करने की कोशिश हुई। किडनैपर वहीं पर काम कर रहे मजदूर थे। इस घटना के बाद जब सुरक्षा व्यवस्था पर एनआईटी के अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना था कि लड़कियां शॉर्ट्स पहनकर घूमेंगी तो ऐसा ही होगा।

लड़की को अकेला देख मजदूर ने उठाया यह कदम
घटना शनिवार रात की है। एनआईटी में इन दिनों रंग रोगन का काम चल रहा है। रंगाई कर रहे मजदूर गर्ल्स हॉस्टल के नीचे रहते थे। रात के 8 बजे एक मजदूर ने गर्ल्स हॉस्टल की एक लड़की को रेप की नियत से किडनैप करने की कोशिश की। लड़की को अकेली देख मजदूर चुपके से उसके पास पहुंचा और उसका मुंह दबाकर सीढ़ी से नीचे आने लगा।

सहेली ने शोर मचाया तब मजदूर के चंगुल से छूटी लड़की

मजदूर की कैद से छूटने के लिए छात्रा ने कोशिश की, लेकिन उसने नहीं छोड़ा। वह लड़की को सीढ़ी से नीचे उतारने लगा। लड़की की एक सहेली ने मजदूर को देख लिया और शोर मचाने लगी। भेद खुलने पर मजदूर चौक गया और असंतुलित होकर सीढ़ियों से फिसल गया। इससे लड़की को मौका मिला और वह मजदूर के चंगुल से छूटकर भाग गई। अपनी साथी के साथ हुई इस वारदात के बाद गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं जमा हो गईं और बवाल होने लगा। ब्वॉयज हॉस्टल के छात्र भी मौके पर जुट गए।

गर्ल्स हॉस्टल में नहीं है कोई सुरक्षा व्यवस्था
गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों की सुरक्षा के साथ घोर लापरवाही बरती जा रही है। हॉस्टल में न कोई महिला वार्डन है और न कोई कर्मचारी। कॉलेज में रंग रोगन का काम करने वाले मजदूरों को भी हॉस्टल के नीचे रहने दिया गया। मजदूरों के चलते यहां की लड़कियों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है।

अश्लील हरकत करने वाले मजदूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
एनआईटी का मामला होने के नाते पुलिस त्वरित कार्रवाई करने में जुट गई। पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि मजदूर के खिलाफ छात्रा से अश्लील हरकत करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कॉलेज में जवानों की तैनाती की गई है। निर्माण एजेंसी के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उसने पूछताछ चल रही है।

ड्रेस पर कमेंट करने वाले के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
NIT पटना के डायरेक्टर प्रोफेसर अशोक डे ने बताया कि 31 अगस्त को नए भवन का उद्घाटन होने वाला है। इसके लिए भवन की रंगाई का काम चल रहा था। इस काम में लगे एक मजदूर ने हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की है। इस मामले की जांच चल रही है। इस बात की शिकायत पुलिस से भी की गई है। एनआईटी प्रशासन इस बात की भी जांच करा रहा है कि लड़कियों के कपड़े पर किसने कमेंट किया था। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने एनआईटी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आगे इस प्रकार की घटना न हो इसके लिए प्रशासन ने जवानों की तैनाती भी कर दी है।

Home / Crime / NIT के गर्ल्स हॉस्टल में रेप का प्रयास, अधिकारी बोले शॉर्ट्स पहनने पर यही होगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो