scriptपाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दागे मोर्टार | Pakistan again violates ceasefire, shots mortar | Patrika News

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दागे मोर्टार

Published: Aug 01, 2015 03:02:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह करीब 10:40 बजे बिना किसी उकसावे के अखनूर के पर्गवाल सेक्टर में गोलियां चलायीं और मोर्टार के गोले दागे

Indian Army

Indian Army

जम्मू। पाकिस्तान ने आज संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के अखनूर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छोटे हथियारों से फायरिंग की और मोर्टार के गोले दागेसीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह करीब 10:40 बजे बिना किसी उकसावे के अखनूर के पर्गवाल सेक्टर में गोलियां चलायीं और मोर्टार के गोले दागे।



उन्होंने बताया कि इसके बाद इस ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस गोलीबारी से बीएसएफ की तीन चौकियों प्रभावित हुई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि 11:40 बजे से गोलीबारी बंद है। गोलीबारी के कारण जान माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इस बीच बीएसएफ ने गुरूवार रात को सांबा सेक्टर में घुसपैठ की घटना को नाकाम करने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि सीमा पर लगी तारों की बाड़ के निकट उन्होंने चार आतंकवादियों को देखा, जिसके बाद उन पर गोलियां चलाई। इस दौरान आतंकवादी पाकिस्तान की ओर भाग गए।



पाक गोलीबारी में चार जवान घायल
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में शुक्रवार देर रात एक चेक नाका पर आतंवादियों की गोलीबारी में जम्मू कश्मीर पुलिस के तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मीरगुंड में आतंकवादियों के होने की खुफिया सूचना मिलने पर उक्त स्थान पर चेक नाका बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस के जवानों ने नाके पर एक गाड़ी को रूकने का इशारा किया लेकिन रूकने की बजाय गाड़ी में बैठे आतंकवादियों ने स्वचलित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें पुलिस के तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गया। पुलिकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो