scriptपंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, भीड ने आरोपियों के घर में आग लगाई | Panchayat member shot dead, crowd torch accused's home | Patrika News
क्राइम

पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, भीड ने आरोपियों के घर में आग लगाई

घटना से आक्रोशित लोगों ने दोनों आरोपियों के घर में आग लगा दी

Jan 09, 2016 / 09:26 pm

जमील खान

Shot dead

Shot dead

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में शनिवार शाम जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र मोहन शाक्य उर्फ भोले की चुनावी रंजिश के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगा प्रसाद शाक्य ने अपने साथी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सिरसा निवासी शाक्य को गंभीर हालत में उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया।

आगरा ले जाते समय रास्ते में ही शाक्य की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने दोनों आरोपियों के घर में आग लगा दी। भीड़ ने बाद में कुरावली बाईपास पर जाम लगा दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम समाप्त कराया। दोनों अभियुक्तों गंगा प्रसाद शाक्य और सविकान्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Home / Crime / पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, भीड ने आरोपियों के घर में आग लगाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो