scriptरेप केस में सरदार सिंह की सफाई: मैंने कुछ गलत नहीं किया, आरोप झूठे | Sardar Singh denies allegations: Never took advantage, we are friends | Patrika News

रेप केस में सरदार सिंह की सफाई: मैंने कुछ गलत नहीं किया, आरोप झूठे

Published: Feb 04, 2016 03:43:00 pm

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए रेप के आरोप को गलत बताया,कहा- मैंने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया

hockey team captain Sardar Singh

hockey team captain Sardar Singh

लुधियाना। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने गुरूवार को अपने ऊपर कथित मंगेतर द्वारा लगाए गए रेप के आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उस महिला से फेसबुक पर उनकी दोस्ती हुई थी। मैंने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया, रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। फिर एक्शन लेंगे। सरदार सिंह ने कहा कि शादी की बात गलत है। वह महिला खुद ही शादी की बात ट्वीट करती थी। हमारी सगाई नहीं हुई है। वह केवल अच्छी दोस्त है। गौरतलब है कि इंडियन हॉकी टीम के कप्तान सिंह पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

सरदार सिंह ने यूं दी सफाई
सिंह ने अपने ऊपर लगे हुए रेप के आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे, हमारी फेसबुक के जरिए बात शुरू हुई थी। हम मिले भी, लेकिन जैसे आरोप लगाए गए, वैसा कुछ भी नहीं है। वो मेरे घर भी गई थी। जो आरोप हैं, मैं उस लेवल तक नहीं जा सकता। मेरी जिंदगी में हॉकी सबसे जरूरी। फिलहाल मैं टीम के साथ बिजी हूं। हालांकि, जो भी होगा उसको मैं फेस करूंगा। अबॉर्शन की बात गलत है।

दोस्त यूज करते थे सोशल मीडिया अकाउंट
सरदार सिंह ने कहा कि मेरा अकाउंट मेरे दोस्त यूज करते थे। जब में स्पेन में खेल रहा था तो वो मेरे दोस्तों से पासवर्ड लेकर रीट्वीट कर देती थी। शादी की बातें भी वही रीट्वीट करती थी। मैनें हॉकी इंडिया को इस बारे में बता दिया था।

महिला ने कहा झूठ बोल रहे हैं सरदार
रेप के आरोप को गलत बताने पर महिला ने कहा कि सरदार सिंह झूठ बोल रहे हैं। मैं उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाऊंगी। मैं पागल नहीं हूं जो इस तरह के आरोप लगाउंगी। मेरे पास सबूत हैं। सच्चाई सरदार के दोस्त भी जानते हैं। सरदार पता नहीं क्यों सच्चाई छुपा रहे हैं। मैं उन्हें छोड़ूंगी नहीं।

ब्रिटेन की महिला हॉकी प्लेयर ने लगाया आरोप
गौरतलब है कि ब्रिटेन की महिला हॉकी प्लेयर ने सरदार सिंह के खिलाफ लुधियाना पुलिस स्टेशन में सेक्शुअल हैरेसमेंट का मामला दर्ज कराया था। 21 साल की इस प्लेयर का कहना है कि चार साल पहले सरदार सिंह से उसकी सगाई हो चुकी है। महिला का आरोप है कि सिंह के कहने पर उसने अबॉर्शन कराया था जिसके बाद उन्होंने शादी से मना कर दिया। सिंह ने उसे मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक तरीके से प्रताडि़त किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो